फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Stream of knowledge written in Nirankari Satsang Bhavan Mugla

Chamba News: निरंकारी सत्संग भवन मुगला में बही ज्ञान की धारा

Sun, 02 Jun 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 02 Jun 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Stream of knowledge written in Nirankari Satsang Bhavan Mugla
चंबा। निरंकारी सत्संग भवन मुगला में महात्मा कैलाश की अध्यक्षता में सत्संग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महात्मा कैलाश ने कहा कि निरंकार सर्वत्र फैली सत्ता है। इसका न आदि है न अंत। इसकी कोई आयु सीमा भी नहीं। सह सृष्टि के पदार्थों की तरह भी नहीं है। पेड़ों एवं पहाड़ों की आयु की गणना तो की जा सकती है, पर निरंकार, प्रभु, परमात्मा की आयु की गणना संभव नहीं। यह जन्म-मृत्यु से परे हैं। ऐसे निरंकार प्रभु परमात्मा की जानकारी मानव जीवन का मुख्य उदेश्य होता है। अपेक्षा मात्र मन और शरीर की होती है। जब पूर्ण गुरु की कृपा से ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति होती है तो पता चलता है कि यह संसार भावना मात्र है। कर्म, मोह, स्वप्न, एवं जड़ता सब समाप्त होने पर मनुष्य पूर्ण चैतन्य अवस्था में नित्य स्थिर रहता है। इस दौरान दूरदराज क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। साहो, जडेरा, राख, मैहला, मंगला, घरवाला गावों से आए श्रद्धालुओं ने सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज की शिक्षाओं को अपने भजनों और विचारों से व्यक्त किया। संवाद

--
हरिराय मंदिर में भजन-कीर्तन
चंबा। जिला मुख्यालय स्थित हरिराय मंदिर में शहर की महिलाओं ने भजन-कीर्तन का आयोजन किया। महिलाएं दोपहर 12:00 बजे मंदिर में एकत्रित हो गईं। पूजा-अर्चना के बाद दोपहर 1 बजे तक महिलाएं भजन-कीर्तन करती रहीं। हर रविवार को महिलाएं मंदिर में भजन-कीर्तन करने के लिए पहुंचती हैं। महिलाओं के भजन से आस-पास का माहौल भक्तिमय हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed