{"_id":"6a28461bd81b96f8b400d6f1","slug":"stray-dogs-scratched-girl-in-banikhet-referred-to-medical-college-chamba-news-c-88-1-cmb1014-186114-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बनीखेत में आवारा कुत्तों ने बच्ची को नोचा, मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बनीखेत में आवारा कुत्तों ने बच्ची को नोचा, मेडिकल कॉलेज रेफर
Wed, 10 Jun 2026 10:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल डलहौजी में कुत्ते के काटने से चोटिल बच्ची अपने परिजन संग उपचार करवाने पहुंची। जा
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत में आवारा कुत्तों के झुंड ने घर के बाहर ही सात वर्षीय बच्ची पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को डलहौजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
वहीं, लगातार बढ़ रहे हमलों को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से विशेष अभियान चलाकर आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है। घायल हुई पहली की छात्रा के पिता खेम सिंह ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से जसौरगढ़ का रहने वाला है और बच्चों की पढ़ाई के लिए बनीखेत में रह रहा है।
उनकी बेटी जब घर के बाहर थी, तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची के शरीर पर कई जगह गहरे घाव आए और काफी रक्तस्राव हुआ। बच्ची की चीखें सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत के बाद उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन
इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उसे नागरिक अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया। उधर, स्थानीय निवासी विवेक कुमार, अनिल कुमार, गगन, मुनीष, ऋषभ और अनमोल आदि का कहना है कि बाजार, रिहायशी क्षेत्रों और सड़कों पर आवारा कुत्तों के झुंड अकसर राहगीरों का पीछा करते हैं।
लगातार बढ़ रही घटनाओं के कारण अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई है और कई लोग बच्चों को अकेले बाहर भेजने से बच रहे हैं। उन्हाेंने प्रशासन से लावारिस कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण और प्रभावी प्रबंधन के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है।
बच्ची को लगाया जाएगा एंटी-रेबीज टीका
नागरिक अस्पताल डलहौजी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमित अत्री ने बताया कि कुत्ते के हमले में घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया। वहीं, मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश सोनी ने बताया कि बच्ची का उपचार किया जा रहा है और एंटी-रेबीज वैक्सीन सहित आवश्यक टीकाकरण किया जाएगा।
एक वर्ष में 150 से अधिक लोग बने शिकार
विभागीय आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष जून से अब तक क्षेत्र में कुत्तों के हमलों में 150 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। नवंबर के बाद ऐसे मामलों में और तेजी आई है। आंकड़े बताते हैं कि लगभग हर दूसरे दिन किसी न किसी व्यक्ति पर कुत्तों के हमले की घटना सामने आ रही है, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भय का माहौल है।
डॉग कैचर टीम नहीं होने से बढ़ी समस्या
पशु चिकित्सालय बनीखेत की चिकित्सक डॉ. शालिनी चौधरी ने बताया कि विभाग हर वर्ष एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान चलाता है लेकिन क्षेत्र में डॉग कैचर टीम उपलब्ध न होने के कारण आवारा कुत्तों की नसबंदी और नियमित टीकाकरण प्रभावित हो रहा है।
प्रशासन ने दिए कार्रवाई के संकेत
मामले को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। अनिल भारद्वाज, उपमंडल अधिकारी डलहौजी