फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Stones removed from flour on Saloni-Langera road

Chamba News: सलूणी-लंगेरा मार्ग पर मैड़ा में हटाए पत्थर

Mon, 06 Nov 2023 10:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Stones removed from flour on Saloni-Langera road
चंबा के मैडा बाजार से पत्थर व मलवा हटाती लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीन।संवाद
सलूणी (चंबा)। सलूणी-लंगेरा सड़क पर मैड़ा के पास हादसे को न्योता दे रहे पत्थरों को आखिरकार लोक निर्माण विभाग ने हटा दिया है। अमर उजाला ने जब इस समस्या को लेकर प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की, तो विभाग हरकत में आया और सोमवार को पत्थर हटाने के लिए मैड़ा में जेसीबी लगा दी।
विज्ञापन


शाम तक जेसीबी ने सड़क किनारे पड़े पत्थरों को वहां से हटा दिया। अब सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बेहतर हो चुकी है। पत्थरों के कारण सड़क का दायरा सिकुड़ चुका था। इस कारण वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी। इसी परेशानी को ध्यान में रखकर विभाग ने सोमवार को पत्थर हटाने के लिए अपनी मशीन लगाई। हालांकि इससे पहले भी स्थानीय लोग कई बार विभाग से पत्थर हटाने की मां कर चुके थे, लेकिन जब अमर उजाला में इसकी खबर प्रकाशित हुई तो विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्थरों को हटाने का कार्य आरंभ किया। लोनिवि के हिमांशु वर्मा ने बताया कि मैड़ा में पत्थर हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed