फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Stones pelted on Poklane machine, villagers stopped work on Seikothi-Kudthala road.

Chamba News: पोकलेन मशीन पर पत्थरबाजी, ग्रामीणों ने बंद करवाया सेईकोठी-कुड़थला सड़क का काम

Wed, 13 Mar 2024 07:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 13 Mar 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
Stones pelted on Poklane machine, villagers stopped work on Seikothi-Kudthala road.
पोकलेन मशीन पर पत्थरबाजी, ग्रामीणों ने बंद करवाया सेईकोठी-कुड़थला सड़क का काम
विज्ञापन

मशीन के ऑपरेटर को भागकर बचानी पड़ी जान, विवाद बढ़ता देख मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस
लोग बोले- सड़क के लिए नहीं देंगे निजी भूमि, प्रशासन, विभाग और विधायक के खिलाफ लगाए नारे

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सेईकोठी से कुड़थला सड़क का निर्माण कार्य ग्रामीणों ने पोकलेन मशीन पर पत्थरबाजी कर बंद करवा दिया। सेईकोठी के ग्रामीणों और लोक निर्माण विभाग के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। सड़क बनाने के लिए पोकलेन मशीन से जमीन की कटिंग शुरू करते ही स्थानीय लोगों ने मशीन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। मशीन के ऑपरेटर ने भागकर अपनी जान बचाई। ठेकेदार ने इसकी सूचना पीडब्ल्यूडी को दी। मौके पर विभागीय अधिकारी पहुंचे। ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए। गुस्साए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को बंद करवाने के लिए प्रशासन, चुराह के विधायक और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी ने उनकी निजी भूमि पर सड़क का निर्माण करने की कार्ययोजना बनाई है। वे अपनी भूमि नहीं देंगे। वे गरीब परिवारों से संबंध रखते हैं। जमीन चली जाएगी तो उनके पास कुछ नहीं बचेगा। उधर, दो दिन पहले लोक निर्माण विभाग ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। इनमें महिलाएं, नौजवान और बच्चे भी शामिल रहे। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि विभाग को ठेकेदार को मशीनरी हटाने के निर्देश देने पड़े।
--
राजस्व विभाग की टीम ने की निशानदेही
विवाद के बाद राजस्व विभाग की टीम बुधवार को सड़क निर्माण में आने वाली जमीन की निशानदेही करने सेईकोठी पहुंची। कानूनगो और पटवारी ने निजी और सरकारी भूमि की निशानदेही की। पुलिस कर्मचारी और वन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
सड़क के लिए पीडब्ल्यूडी ने किया है 42 लाख का टेंडर
लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण को लेकर 42 लाख का टेंडर करवाया है। छह महीने पहले भी जब सड़क का काम शुरू किया गया था तो उस समय भी ग्रामीणों ने इसे बंद करवा दिया था। अब दोबारा काम शुरू किया तो ग्रामीण इसे बंद करवाने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सड़क बनने से 10 पंचायतों को होगा लाभ : प्रधान
पंचायत प्रधान सोनाली राशपा ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य नियमानुसार किया जा रहा है। इस सड़क के बनने से दस पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। सड़क निर्माण को लेकर ग्राम सभा में भी प्रस्ताव पास किया गया है।

--
तहसीलदार की अगुवाई में भेजी टीम : एसडीएम
एसडीएम चुराह जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि तहसीलदार की अगुवाई में सड़क की जमीन की निशानदेही करने के लिए टीम को भेजा गया है। यह विवाद जल्द ही सुलझा दिया जाएगा।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed