फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Stones kept falling on NH, speed stopped on ten roads of the district, JCB going to restore Nakrod-Charda road in Kathwar Ghar rolled down, driver broke down, 4 houses, 2 cowsheds, a tin shed damaged

एनएच पर गिरते रहे पत्थर, जिले के दस मार्गों पर थमी रफ्तार

Fri, 30 Jul 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Stones kept falling on NH, speed stopped on ten roads of the district, JCB going to restore Nakrod-Charda road in Kathwar Ghar rolled down, driver broke down, 4 houses, 2 cowsheds, a tin shed damaged
कठवाड़ के पास सड़क से नीचे लुड़कने के बाद क्षतिग्रस्त जसीबी मशीन। - फोटो : Chamba
चंबा। भारी बारिश के चलते जिले में दो पक्के, दो कच्चे मकान, दो गोशालाएं और एक टीनशेड क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, भरमौर-पठानकोट एनएच पर केरू के पास पहाड़ी दकरने का सिलसिला दिन भर चलता रहा। विभागीय मशीनरी ने एनएच पर गिरे पत्थरों को हटाकर एनएच को बाधित नहीं होने दिया। जिला में दस मार्ग भूस्खलन से बंद हुए। जिन्हें दोपहर बाद यातायात के लिए खोल दिया गया। कठवाड़ घार में नकरोड़-चरड़ा मार्ग को बहाल करने जा रही जेसीबी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा लुढ़की। जिसमें चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान केशव पुत्र निर्मल निवासी गांव ब्याला पंचायत टिकरीगढ़ के रूप में हुई है। केशव शुक्रवार सुबह जेसीबी मशीन लेकर जा रहा था। कठवाड़ घार के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरकर जेसीबी से टकरा गया। जिससे जेसीबी का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन

घायलावस्था में उसे तीसा अस्पताल लाया गया वहां से मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया। जहां पर चालक ने दम तोड़ दिया। वहीं, उपमंडल सलूणी में घर जा रहा व्यक्ति पांव फिसलने से ढांक से नीचे जा गिरा। घायलावस्था में उसे मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। जहां से उसे टांडा रेफर किया गया। घायल व्यक्ति ने टांडा में दम तोड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को भरमौर-पठानकोट एनएच पर केरूके पास पहाड़ी से पत्थर गिरने का क्रम पूरा दिन भर चलता रहा। हालांकि, इस दौरान मौके पर मौजूद मशीनरी एनएच को बाधित नहीं होने दिया गया। वहीं, जिला में शुक्रवार को दस मार्ग भूस्खलन से यातायात के लिए बाधित हुए। जिला में बंद हुए दस मार्गों में से चार मार्ग लोनिवि मंडल चंबा, चार मार्ग लोनिवि मंडल तीसा और दो मार्ग लोनिवि डलहौजी के तहत बंद हुए, जिन्हें विभाग द्वारा बहाल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल भरमौर के तहत चमन लाल पुत्र पहाडू निवासी बजोल का कच्चा मकान, उपमंडल भटियात के तहत रवि कुमार पुत्र छिंजो का टीनशेड, उपमंडल सलूणी के तहत गुलेल निवासी डोगरू राम पुत्र चिमणू, हेमराज पुत्र साई दास का कच्चा मकान, उपमंडल चंबा के तहत चनेड़ में एक पक्का मकान, टिकरी में एक पक्का मकान, टिकरी में एक गोशाला आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हुई है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन तैयार कर लिया गया है।
लोनिवि के अधीक्षण अभियंता डीएस पठानिया ने कहा कि जिला में दस मार्ग भूस्खलन से बंद हुए थे। जिन्हें दोपहर तक यातायात के लिए बहाल करवा दिया गया है।
एनएच मंडल चंबा के एसडीओ कनव बड़ोत्रा ने कहा कि एनएच में केरू पहाड़ के पास दिन भर पत्थर गिरने का क्रम जारी रहा। पत्थरों को हटाने के लिए विभागीय लेबर डटी रही।

उपायुक्त चंबा ने लोगों को सचेत रहने और रावी नदी व खड्डों, नालों के किनारों पर न जाने की हिदायत दी है। किसी प्रकार की अप्रिय घटना की तत्काल सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed