फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Stole the stolen bike and blew it up

चम्बा: चोरी की बाइक को खड़ा कर उड़ा ली नई

Thu, 16 Feb 2023 10:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Stole the stolen bike and blew it up
कुडणू पंचायत में दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुुवाड़ी (चंबा)। उपमंडल भटियात की कुडणू पंचायत में चोरों ने नई बाइक चोरी करके उसके स्थान पर पुरानी चोरी की हुई बाइक रख दी। इसका पता तब चला जब पुलिस कुडणू पंचायत में चोरी की गई बाइक की जांच करने पहुंची। जो बाइक वहां खड़ी थी उसकी चोरी की रिपोर्ट पहले से पुलिस थाना चंबा में दर्ज थी। वहीं चुवाड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खड़ी की गई बाइक रठियार इलाके की बताई जा रही है। संजीव कुमार निवासी कुडणू पंचायत ने चुवाड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि बुधवार रात को उनकी बाइक सड़क किनारे से चोरी हो गई। सुबह उनकी बाइक के स्थान पर दूसरी बाइक खड़ी थी। जब पुलिस जांच करने वहां पहुंची तो खड़ी की गई बाइक भी चोरी की निकली। चोरों ने पहले चोरी की गई बाइक को वहां खड़ा करके दूसरी बाइक को चोरी कर लिया। पुलिस उप अधीक्षक डलहौजी हेमंत ठाकुर ने बताया कि पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed