{"_id":"65f1b053d2ed7626ba011640","slug":"state-government-should-fulfill-its-demands-soon-federation-chamba-news-c-88-1-ssml1004-120458-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द मांगें पूरी करे प्रदेश सरकार : महासंघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द मांगें पूरी करे प्रदेश सरकार : महासंघ
Wed, 13 Mar 2024 07:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 13 Mar 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
जल्द मांगें पूरी करे प्रदेश सरकार : महासंघ
चंबा। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। साथ ही जिला परिषद कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन और ग्रामीण विकास विभाग में जल्द मर्ज किया जाए। चंबा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री से महासंघ के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई जिलाध्यक्ष सुनील जरयाल ने की। प्रतिनिधिमंडल में मौजूद राज्य प्रचार सचिव अमित, राज्य उपाध्यक्ष उत्तम चंद, जिला महासचिव विजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष महिंदर सिंह, जिला संविधान पर्यवेक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि दोनों विभाग काफी लंबे समय से सरकार के समक्ष मांगे उठा रहे हैं। बताया कि सरकार अगर इन मांगों को पूरा करती है तो कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। संवाद
--
--
भारी ओलावृष्टि से खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग बंद
खज्जियार (चंबा)। खज्जियार लक्कड़मंडी मार्ग पर एक बार फिर वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई है। दोपहर बाद भारी ओलावृष्टि होने से ऐसी समस्या पेश आई। मार्ग पर फिसलन बढ़ने से लोक निर्माण विभाग ने एडवाइजरी जारी की और इस मार्ग से ओलावृष्टि के बीच आवाजाही न करने की सलाह दी। यह जानकारी सहायक अभियंता डलहौजी अंकुश कुमार ने दी। गौरतलब है कि बुधवार को खज्जियार-डलहौजी मार्ग पर सरकारी बस सेवा शुरू हुई। दोपहर बार ओलावृष्टि होने के कारण आवाजाही ठप पड़ गई। संवाद