{"_id":"6a5bb276662ae6d0950d7c93","slug":"start-repairs-or-the-contractor-will-be-blacklisted-jeet-singh-chamba-news-c-88-1-ssml1004-190435-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरम्मत शुरू करें, नहीं तो ठेकेदार होगा ब्लैकलिस्ट : जीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरम्मत शुरू करें, नहीं तो ठेकेदार होगा ब्लैकलिस्ट : जीत सिंह
Sat, 18 Jul 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
हिमगिरी (चंबा)। भड़ेला-अंदवास-चकोली-सियुल ढाला सड़क की जर्जर स्थिति पर लोक निर्माण विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।
अधीक्षण अभियंता (एसई) जीत सिंह ठाकुर ने संबंधित ठेकेदार को तत्काल सड़क की मरम्मत, मलबा हटाने और नालियों की सफाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में कार्य शुरू नहीं होने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
खड़जोता पंचायत के प्रधान सुनी राम और सामाजिक कार्यकर्ता जमीत राणा ने सड़क की बदहाल स्थिति का मामला विभाग के समक्ष उठाया था। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क पर जगह-जगह मलबा जमा है। नालियां बंद हैं। कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बरसात में हालात और खराब होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों के साथ दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। विभाग की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि सड़क की मरम्मत जल्द शुरू होगी और क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। संवाद