फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Staff Selection Commission Examination Center not in the field of Vice-Chairman

विस उपाध्यक्ष के क्षेत्र में नहीं कर्मचारी चयन आयोग का परीक्षा केंद्र

Tue, 09 Mar 2021 10:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Staff Selection Commission Examination Center not in the field of Vice-Chairman
चंबा। विधानसभा उपाध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्र चुराह में कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर का परीक्षा केंद्र तक स्थापित नहीं है। नतीजतन, हजारों शिक्षित बेरोजगार परीक्षा देने के लिए 100 से 150 किमी का सफर तय कर बाहरी जिला व अन्य केंद्रों का रुख करने को मजबूर हैं। बेरोजगार अभ्यर्थियों को इसका मलाल है कि अभी तक किसी भी दल के नेता ने बेरोजगारों की ज्वलंत समस्या का समाधान नहीं किया है। वहीं, दूसरी और शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगीपरीक्षाओं के साथ विभिन्न वर्ग की टेट परीक्षाएं घाटी के अलग-अलग स्कूलों में आयोजित होती है। एकमात्र हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाएं अब तक चुराह घाटी में नहीं हो पा रही हैं। वर्तमान समय में चुराह में प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करवाने की व्यापक व्यवस्थाएं हैं। जैसे डिग्री कॉलेज तीसा सहित घाटी के अन्य सीनियर सेकेंडरी स्कलों में सीसीटीवी कैमरों तक की व्यवस्था है। बेरोजगारों ने हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग का परीक्षा केंद्र चुराह में खोलने की मांग की है। विधानसभा क्षेत्र चुराह की 55 पंचायतों की करीबन डेढ़ लाख आबादी है।
विज्ञापन

चुराह निवासी अमृता देवी ने बताया कि चुराह घाटी में कर्मचारी चयन आयोग का परीक्षा केंद्र होना अनिवार्य है। चयन आयोग की परीक्षा देने के लिए केंद्र तक पहुंचने में विशेष कर महिला अभ्यर्थियों को भारी परेशानियां उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

चुराह निवासी नंद लाल ने बताया कि जिला के भीतर ही एकमात्र विधानसभा क्षेत्र में हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग का परीक्षा केंद्र न होना युवाओं को मायूस करने का ही काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश कुमार ने बताया कि अब तक कई सरकारें आई और गई हैं। क्षेत्र के लोगों का महज वोट बैंक के लिए ही इस्तेमाल हुआ है। क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं की ज्वलंत समस्या का निदान करने की तरफ किसी ने भी ध्यान नहीं दिया है।
जोगेंद्र कुमार ने बताया कि चुराह घाटी से कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा देने के लिए केंद्रों तक पहुंचने से पूर्व ही अभ्यर्थी थक हार जाते हैं। ऐसे में परीक्षा देने में कई बार वह असहज ही महसूस करते हैं।
अजय ठाकुर ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा केंद्र होना बेहद जरूरी है। जिससे क्षेत्र के हजारों शिक्षित बेरोजगारों को इसका लाभ मिल सके।
हर्ष ठाकुर ने बताया कि विस उपाध्यक्ष एवं चुराह विधायक से क्षेत्र में कर्मचारी चयन आयोग का परीक्षा का केंद्र स्थापित करवाने की मांग उठाई है। जिससे क्षेत्र के युवाओं को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए भागदौड़ न करनी पड़ी

मुख्यमंत्री से की जाएगी इस विषय पर बात : विस उपाध्यक्ष
विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने बताया कि शिक्षित युवाओं की ज्वलंत मांग को वह मुख्यमंत्री से स्वीकृत करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चुराह में शिक्षित बेरोजगारों के लिए हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग का परीक्षा केंद्र स्थापित करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed