फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sports Club Udaipur and Sultanpur Teams Reach Semifinals

Chamba News: सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर, सुल्तानपुर की टीमें

Wed, 15 Apr 2026 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sports Club Udaipur and Sultanpur Teams Reach Semifinals
भरमौर के घट में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे विधायक को सम्मानित करते आयोजक। स्त्र
चंबा। उदयपुर क्रिकेट मैदान में चल रही महाशिवरात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान कलेई और स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर ने कलेई इलेवन को तीन विकेट से हराया और सेमीफाइनल में जगह पक्की की। प्रतियोगिता के स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि कलेई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित बीस ओवर में 181 रन बनाए। सोनू ने 72 और दीपक ने 57 रन की पारी खेली। उदयपुर से विनय और रोहित नारंग ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वीरेन कौशल ने 65 रन की पारी खेली। उदयपुर की ओर से योगू ने तीन विकेट चटकाए।

दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में सुल्तानपुर की टीम ने बगोड़ी इलेवन को 165 रन से शिकस्त दी। सुल्तानपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 222 रन बनाए। उमेश ने 79 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बगोड़ी की टीम 57 रन पर ही सिमट गई। संवाद
विज्ञापन




--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed