फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Special Lok Adalats to be held from August 21 to 23 for settlement of cases by consent

Chamba News: सहमति से मामलों के निपटारे के लिए 21 से 23 अगस्त तक होंगी विशेष लोक अदालतें

Thu, 21 May 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 21 May 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Special Lok Adalats to be held from August 21 to 23 for settlement of cases by consent
चंबा। सर्वोच्च न्यायालय में समाधान समारोह के तहत लोक अदालतें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

उप मंडलीय विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश शुभांगी जोशी ने बताया कि आम लोगों के लिए न्याय सुलभ बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के प्रयासों की कड़ी में समाधान समारोह का शुभारंभ 21 अप्रैल को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में किया गया है। विशेष अभियान के दौरान विभिन्न मुकदमों का निपटारा आपसी सहमति, संवाद और मध्यस्थता के माध्यम से किया जा रहा है। विशेष अभियान का समापन 21, 22, और 23 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालतों के साथ होगा। 21 अप्रैल से सुलह एवं मध्यस्थता बैठकों का आयोजन शुरू हो चुका है। ये बैठकें राज्य, जिला, तालुका और उच्च न्यायालय स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं समितियों के अंतर्गत स्थापित मध्यस्थता केंद्रों में आयोजित की जा रही हैं। इनमें प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी पक्षकारों के बीच सहमति बनाने में सहयोग दे रहे हैं। पक्षकार बैठकों में व्यक्तिगत रूप से अथवा वर्चुअल माध्यम से भी भाग ले सकते हैं। अध्यक्ष, एसडीएलएसए, शुभांगी जोशी ने अधिवक्ताओं एवं सभी संबंधित पक्षकारों से आग्रह किया है कि वे इस विशेष अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने मामलों को समाधान के लिए आगे आएं। लंबित मामलों को समाधान समारोह, विशेष लोक अदालत 2026 में शामिल करने के लिए एक सरल गूगल फॉर्म तैयार किया गया है। यह sci.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक पक्षकार दिए गए लिंक forms. Google के माध्यम से फॉर्म भरकर अपने मामले को इस विशेष लोक अदालत में शामिल करवा सकते हैं। गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed