फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   SP inspects frontier security posts

एसपी ने सीमांत सुरक्षा चौकियों किया निरीक्षण

Sat, 05 Mar 2022 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
SP inspects frontier security posts
चंबा। पड़ोसी राज्य जेएंडके के सीमांत क्षेत्रों पर स्थित सुरक्षा चौकियों और पुलिस थानों का पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जवानों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने विभिन्न पुलिस थानों और चौकियों में पहुंच कर मामलों से संबंधी जानकारी एकत्रित की और क्राइम रिव्यू की बैठकें भी लीं। उन्होंने थानों-चौकियों में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने की बात कही।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को सुरक्षा चौकियों लंगेरा, खुंडी मराल और पुलिस थाना किहार, चौकी संघणी और सलूणी का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने के बारे में निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा चौकियों में रूटीन गश्त करने वाले जवानों को भी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न पुलिस चौकियों का भी औचक निरीक्षण कर आपराधिक मामलों को जल्द सुलझाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed