फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Son inaugurated the bridge laid by his father

Chamba News: पिता के शिलान्यास किए पुल का बेटे ने किया उद्घाटन

Thu, 08 Jun 2023 09:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 08 Jun 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
Son inaugurated the bridge laid by his father
चंबा। पिता की ओर से शिलान्यास किए गए पुल का उद्घाटन करके बेटे ने अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने 31 जुलाई 2017 को जिला मुख्यालय से पुल का ऑनलाइन शिलान्यास किया था। उस दौरान उन्होंने यह भी एलान किया था कि पुल का उद्घाटन भी वही करेंगे। बीमारी के चलते उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

इसके चलते उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया लेकिन किस्मत ने दोबारा ऐसे हालात पैदा कर दिए कि पिता के सपने को पूरा करने के लिए बेटा लोक निर्माण मंत्री बनकर पुल का उद्घाटन करने तीसा पहुंच गया। 4.56 करोड़ की लागत से पुल को बनाया गया है। पुल की लंबाई 45 मीटर है। पुल बनने से चुराह की 30 पंचायतों के बाशिंदों सहित पांगी के सैकड़ों लोगों को लाभ मिला है। वाया साच पास होकर पांगी जाने वाले वाहन इसी पुल से होकर गुजरेंगे। ऐसे में पुल चुराह विधानसभा क्षेत्र के साथ जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोगों के लिए लाभदायक साबित होगा। वीरवार को जब लोक निर्माण एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह पुल का उद्घाटन करने तीसा पहुंचे तो वहां पर एक तरफ उनके नाम की पट्टिका बनी थी तो दूसरी तरफ उनके पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के नाम की शिलान्यास पट्टिका लगी हुई थी। इस पट्टिका के साथ एक बैनर भी लगा था। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की फोटो के साथ श्रद्धांजलि लिखा हुआ था जिसे देख वहां मौजूद हर कांग्रेसी की आंखें नम हो गईं। क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा चुराह और पांगी में विकास को लेकर दोनों हाथ खोलकर बजट प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed