{"_id":"65f062f8e8f43875f20663f0","slug":"someone-bathed-in-incense-while-someone-sat-on-the-bench-with-a-slip-in-his-hand-chamba-news-c-88-1-ssml1004-120334-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किसी ने सेंकी धूप तो कोई हाथ में पर्ची लेकर बैठा रहा बेंच पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किसी ने सेंकी धूप तो कोई हाथ में पर्ची लेकर बैठा रहा बेंच पर
Tue, 12 Mar 2024 07:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 12 Mar 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
किसी ने सेंकी धूप तो कोई हाथ में पर्ची लेकर बैठा रहा बेंच पर
डॉक्टरों की हड़ताल के चलते तीसा अस्पताल में मरीजों को ढाई घंटे तक झेलनी पड़ीं परेशानियां
जिले के अन्य अस्पतालों में भी परेशान रहे लोग, बोले- डॉक्टरों की मांगों को पूरा करे सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सिविल अस्पताल तीसा में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते उपचार करवाने के लिए आए मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरीज ढाई घंटे तक ओपीडी के बाहर लगे बेंच पर बैठे रहे। ओपीडी में डॉक्टर की खाली कुर्सी देखकर कई मरीज वापस लौट गए। दरअसल, मौसम में आ रहे परिवर्तन के चलते इन दिनों बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सर्दी, खांसी और जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। रोजाना स्वास्थ्य जांच के लिए काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। मंगलवार को भी हाथ में पर्ची लेकर मरीज ओपीडी के बाहर बैठकर डॉक्टर का इंतजार करते रहे। काफी देर इंतजार करने के बाद अधिकांश महिलाएं अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर धूप सेंकने बैठ गईं। हड़ताल के बाद 12:00 बजे डॉक्टर के ओपीडी में पहुंचने पर मरीजों को उपचार मिल पाया।
यही हाल जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों में भी देखने को मिला। रेखा देवी, आरती देवी, कौशल्या देवी, पिंकी देवी, राजीव कुमार, हेमराज, प्रकाश चंद और दलीप कुमार ने बताया कि सनवाल, झज्जाकोठी, देहग्रा, शलेलाबाडी, थनेईकोठी, कुठेड़ बदौरा, हरतवास, सेईकोठी, मंगली, बौदेडी- जुनास- गुईला- सत्यास, शिरी, बैरागढ़, घुलेई,टेपा, देवीकोठी, गुवाडी- खुशनगरी, पधर,भंजराडू, खजुआ, जुंगरा, बिहाली, तीसा-1, तीसा-2 नेरा, लेसुई, गंडफरी, भराडा़, टिकरीगढ़, देहरोग, चांजू,चरडा़, बगेईगढ़, देहरा, जसौरगढ़, दियोला, डौरी, थल्ली, चिल्ली शतेवा इत्यादि क्षेत्रों से उपचार करवाने के लिए तीसा अस्पताल पहुंचते हैं। चिकित्सक मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। सरकार को इनकी मांगों को पूरा कर देना चाहिए।
--