फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Soldiers and their families will now get free legal aid

Chamba News: सैनिकों और उनके परिवारों को अब निशुल्क मिलेगी कानूनी सहायता

Thu, 07 Aug 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 07 Aug 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Soldiers and their families will now get free legal aid
चंबा के सैनिक कल्याण बोर्ड में विधिक सेवा क्लिनिक वर्चुअल शुभारंभ करने के दौरान जिला एवं सत्र न
चंबा। जिले में सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से विधिक सेवा क्लीनिक का वीरवार को शुभारंभ हुआ। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और विधिक सेवाएं प्राधिकरण के प्रधान संरक्षक न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने वर्चुअल माध्यम से शिमला से इसका शुभारंभ किया। यह क्लीनिक राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की वीर परिवार सहायता योजना 2025 के अंतर्गत स्थापित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर सहित अन्य सहयोगी न्यायाधीश भी उपस्थित रहे। उन्हाेंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 39 (ए) प्रत्येक व्यक्ति को समान न्याय और निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करता है। वहीं, न्यायमूर्ति संधावालिया ने बताया कि जो सैनिक सीमाओं पर डटे रहकर देश की सेवा कर रहे हैं, उन्हें यदि अपने गृह क्षेत्र में किसी कानूनी सहायता की आवश्यकता हो और वे अवकाश नहीं ले पाएं तो यह विधिक सेवा क्लीनिक उनके और उनके परिजनों को आवश्यक सहायता प्रदान करेगा।
विज्ञापन

प्रत्येक विधिक सेवा क्लीनिक में दो पैरा लीगल वालंटियर्स नियुक्त किए जाएंगे, जो पूर्व सैनिकों के परिवारों से होंगे। ये वालंटियर्स लोगों को कानूनी परामर्श प्रदान करने में मदद करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर अधिवक्ता की सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। यह अभिनव पहल वीर सैनिकों एवं उनके परिवारों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उन्हें कानून संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु समय पर एवं प्रभावी सहायता प्राप्त होगी। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा प्रीति ठाकुर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमणीक शर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी पार्थ जैन, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की उपनिदेशक कैप्टन अनुमेहा पराशर और मुख्य विधिक सेवा प्रतिरक्षा अधिवक्ता डीपी मल्होत्रा सहित पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

चंबा के सैनिक कल्याण बोर्ड में विधिक सेवा क्लिनिक वर्चुअल शुभारंभ करने के दौरान जिला एवं सत्र न

चंबा के सैनिक कल्याण बोर्ड में विधिक सेवा क्लिनिक वर्चुअल शुभारंभ करने के दौरान जिला एवं सत्र न

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed