फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Soil-filled bags mark the path of the highway.

Chamba News: मिट्टी से भरे बैग बता रहे हाईवे की राह

Fri, 21 Aug 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 21 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Soil-filled bags mark the path of the highway.
पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर हरदासपुरा के समीप रोड इंडिकेटर गायब
विज्ञापन

चालक बोले- सड़क संकरी होने से रात को नाली में वाहन फंसने का रहता है डर

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। रात के अंधेरे में हाईवे की सीमा बताने वाले रोड इंडिकेटर गायब हैं। इनकी जगह मिट्टी से भरे बैग राह दिखा रहे हैं। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर हरदासपुरा के समीप यह अस्थायी इंतजाम सड़क की बदहाल तस्वीर बयां कर रहा है।
पहले से संकरे मार्ग पर रात में किनारे बनी नाली नजर नहीं आने से बड़े वाहनों के फंसने का खतरा बना रहता है। ऐसे में मिट्टी के बैग वाहन चालकों के लिए संकेत तो बन गए हैं लेकिन सुरक्षित यातायात के लिए स्थायी समाधान की जरूरत साफ नजर आ रही है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार पिछले वर्ष एनएच के किनारे वाहन चालकों की सुविधा के लिए रोड इंडिकेटर लगाए थे। इनमें से एक भी इंडिकेटर मौके पर नजर नहीं आ रहा है। यह मार्ग कई जगह संकीर्ण है। रात के समय सड़क के किनारे बनी नाली का पता नहीं चल पाता और बड़े वाहन कई बार नाली में फंस जाते हैं। इस कारण जाम की समस्या बन जाती है। उधर, एनएचएआई के साइट प्रभारी साहिल ने कहा कि यह अस्थायी व्यवस्था है। प्रबंधन की ओर से जल्द ही इस हिस्से को बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रात को सड़क की सीमा स्पष्ट न होने से वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। रोड इंडिकेटर गायब हैं। मिट्टी के बैग स्थायी समाधान नहीं हैं। - रवि कुमार
--
सड़क संकीर्ण होने के कारण बड़े वाहनों को सबसे अधिक परेशानी होती है। रात में नाली दिखाई नहीं देने से वाहन फंसने की आशंका रहती है। - अशोक
--
- हाईवे के किनारे रोड इंडिकेटर लगाए जाएं और नाली वाले हिस्से को भी जल्द दुरुस्त किया जाए ताकि कोई परेशानी ना हो। - अरुण कुमार
--
पहले ही मार्ग जगह संकीर्ण है। रात के समय सड़क के किनारे बनी नाली दिखाई न देने से बड़े वाहन चालकों को परेशानी होती है। - पवन कुमार
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed