{"_id":"6afddd539a85e5e6470ce6d8","slug":"social-concerns-resonated-in-the-poems-meritorious-students-were-honored-chamba-news-c-88-1-cmb1003-203327-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कविताओं में गूंजे सामाजिक सरोकार, मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कविताओं में गूंजे सामाजिक सरोकार, मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान
विज्ञापन
चंबा। हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद की चंबा इकाई ने बुधवार को राजपुरा में सृजनोत्सव-2026 का आयोजन किया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और जरूरतमंद बच्चों को सहायता राशि प्रदान की गई। जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कवि सम्मेलन में भूपेंद्र सिंह जसरोटिया, मधु वर्मा, युद्धवीर टंडन, किरण विशिष्ट, डॉ. कविता बिजलवान और अस्मिता अवस्थी ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। उनकी कविताओं में सामाजिक सरोकारों, मानवीय संवेदनाओं, प्रकृति और संस्कृति की झलक दिखी। परिषद अध्यक्ष युगल किशोर पुरी ने संस्था की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। दसवीं की वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सरोल, कियाणी और राजनगर के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनर व्हील क्लब चंबा की सदस्यों ने भी बच्चों को पारितोषिक दिए।
परिषद ने अनाथ अंगीकार योजना के तहत बालिका आश्रम चंबा, नागराज रिहैबिलिटेशन सेंटर कसाकड़ा और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मैहला की छात्राओं को सहायता राशि प्रदान की। राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर सुषमा पुरी ने बच्चों के लिए प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां करवाईं। मुख्य अतिथि राजीव मिश्रा ने परिषद के साहित्यिक, शैक्षणिक और सामाजिक प्रयासों की सराहना की। मंच संचालन मीडिया प्रभारी डॉ. कविता बिजलवान ने किया।