{"_id":"6346c65999084f52681b7baf","slug":"snowfall-near-saach-eight-trucks-of-ration-stuck-chamba-news-sml4246907105","type":"story","status":"publish","title_hn":"साच पास में बर्फवारी, राशन के आठ ट्रक फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साच पास में बर्फवारी, राशन के आठ ट्रक फंसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी (चंबा)। चंबा से सरकारी राशन की सप्लाई लेकर जा रहे आठ ट्रक साच पास में मंगलवार को बर्फबारी के कारण फंस गए। ट्रकों को निकालने के लिए लोक निर्माण विभाग मंडल पांगी ने मशीनरी भेज दी है। बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई जिसके चलते ट्रकों को आगे ले जाना चालकों के लिए मुश्किल हो गया।
पांगी प्रशासन ने इसकी सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग को तुरंत ट्रकों को सुरक्षित पांगी पहुंचाने के निर्देश जारी किए। साच पास में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। करीब नौ इंच तक ताजा बर्फबारी होने के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है। हालांकि टैक्सी चालक टायरों में चेन लगाकर गाड़ियों की आवाजाही करते नजर आए।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विशाल चोपड़ा ने बताया कि साच-पास में ताजा हिमपात होने से राशन के ट्रक फंस गए हैं। उन्हें निकालने के लिए पांगी से मशीनरी भेज दी गई है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि साच पास में बर्फ पिघलने के बाद ही वहां से आवाजाही करें।