{"_id":"63c1a9b080c1a129093c4c4e","slug":"snowfall-in-tepa-of-churah-increased-the-difficulties-chamba-news-c-19-1-30868-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चुराह के टेपा में बर्फबारी ने बढ़ाईं दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चुराह के टेपा में बर्फबारी ने बढ़ाईं दुश्वारियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। जिला के सबसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र टेपा में 30.48 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी ने ग्रामीणों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। टेपा गांव के लिए जाने वाली सड़क बर्फबारी के कारण बंद पड़ी है। गांव में देररात आठ बजे से बिजली की आपूर्ति भी ठप पड़ी है। इससे ग्रामीणों की मुसीबतें काफी बढ़ गई हैं। बर्फबारी का क्रम शुक्रवार दोपहर के समय भी जारी रहने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, लोक निर्माण विभाग और विद्युत बोर्ड के कर्मचारी मार्ग और बिजली आपूर्ति को बहाल करने में जुटे रहे।
गौर रहे कि चुराह उपमंडल के तहत आती खुशनगरी पंचायत के संगलोगा, पधर पंचायत के शिरयारी गांव और बौंदेड़ी पंचायत के कुलाला गांव में 12.7 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। शुक्रवार सुबह कुछ देर मौसम साफ रहने पर ग्रामीण मकानों की छतों से बर्फ हटाने के कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने घरों की छतों से बर्फ हटाकर राहत की सांस ली। चुराह उपमंडल का तीसा-बैरागढ़ मार्ग वीरवार देररात 17.78 सेंटीमीटर बर्फबारी होने से बंद पड़ गया। सतियास से बैरागढ़ मार्ग पर 15.24 सेंटीमीटर बर्फबारी के चलते बंद हो गया। सुबह 11 बजे लोक निर्माण विभाग की टीम ने मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करवाया।
चलोंज मोड़-देवीकोठी-टेपा मार्ग पर वाहनों के पहिये थम गए। शुक्रवार दोपहर तक सड़क को चलोंच मोड़ से देवीकोठी तक बहाल कर दिया। देवीकोठी-टेपा पांच किलोमीटर मार्ग शनिवार को यातायात के लिए बहाल किया जाएगा। चुराह उपमंडल के देवीकोठी और टेपा पंचायतों में शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से बिजली आपूर्ति बंद पड़ी हैं। दोपहर बाद देवीकोठी में कर्मियों ने बिजली लाइन को सुचारू कर दिया जबकि, टेपा पंचायत में ट्रांसफार्मर सुचारू करने के कार्य में कर्मी खबर लिखे जाने तक जुटे रहे।
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड सहायक अभियंता दीवान चंद ने बताया कि देवीकोठी पंचायत में दोपहर बाद तक बिजली सुचारू करवा दी गई थी जबकि टेपा में ट्रांसफार्मर खराब होने से दिक्कत हो रही है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र कुुमार शर्मा ने बताया कि अधिकांश सड़कों को बहाल करवा दिया गया है, टेपा मार्ग शनिवार को बहाल होगा।