फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   snowfall in Pangi, cutoff from world

पांगी घाटी में बर्फबारी, दुनिया से कटा संपर्क

Fri, 23 Apr 2021 06:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
snowfall in Pangi, cutoff from world
पांगी में बर्फबारी के बाद का मनमोहक नजारा। - फोटो : Chamba
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में अप्रैल माह में हुई बर्फबारी ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तीन दिन से पांगी घाटी में लगातार बर्फबारी जारी है, जिसकी वजह से पांगी घाटी शेष दुनिया से कट चुकी है।
विज्ञापन

घाटी में करीब 45 सेमी हिमपात होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अप्रैल में अचानक बर्फबारी होने से घाटी के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। घाटी में इन दिनों मटर की फसल की बिजाई चल रही थी लेकिन, बर्फबारी की वजह से लोग मटर की बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। निचले इलाकों में जहां लोग मटर की बिजाई कर रहे थे तो वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों जैसे जसक, चस्क भटोरी, शुन, परमार, हिलोर, उदीन आरै हिलुटान में गेहूं की बिजाई चल रही थी।
विज्ञापन

मौसम की मार से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। वहीं, बर्फबारी से बागवानों को काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा पांगी घाटी के सभी लिंक मार्ग भी बंद हो चुके हैं। लोग पैदल आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। बर्फबारी से सेब, नाशपती, खुमानी और प्लम की फसल पर बुरा असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed