फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   snowfall in khaziar and pangi

पांगी, खजियार और लक्कड़मंडी में ताजा हिमपात

Mon, 20 Feb 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला खजियार, पांगी (चंबा)।
अमर उजाला खजियार, पांगी (चंबा)। Updated Mon, 20 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
 snowfall in khaziar and pangi
चंबा के खजियार लक्कड़मंडी मार्ग पर ताजा हिमपात।
 चंबा की पांगी घाटी में चार से छह इंच तक ताजा हिमपात हुआ है। जबकि पर्यटन स्थल खजियार, डैनकुंड और लक्कमंडी में भी बर्फ गिरी है। इसके अलावा भरमौर, होली, तीसा और सलूणी की ऊपरी पहाड़ियों ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है।
विज्ञापन


रिहायशी क्षेत्र में सबसे ज्यादा पांगी मुख्यालय किलाड़ में चार इंच ताजा हिमपात हुआ है। घाटी के ऊपरी क्षेत्र जैसे हुड़ान, सुराल, चस्क जैसे क्षेत्रों में छह इंच से अधिक हिमपात होने की सूचना है। बर्फबारी से पांगी घाटी के सभी सड़क मार्ग एक बार फिर से अवरुद्ध हो गए हैं। बर्फबारी से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


फरवरी माह के मध्य में हुए इस हिमपात को कृषि और बागवानी के लिए संजीवनी माना जा रहा है। इसका आगामी समय में किसानों और बागवानों को भरपूर लाभ मिलेगा। पांगी घाटी के लोगों अमर सिंह, दूनी चंद, कृष्ण  सिंह, हरमेंद्र, बिशनदास सहित अन्य ने कहा कि मार्च माह के अंत तक पांगी घाटी में बर्फबारी होने की पूरी संभावना रहती है। इस बार प्रशासन की मुस्तैदी से लोगों को खाने-पीने और ईंधन संबंधी सामान की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, खजियार-डलहौजी मार्ग पर डैनकुंड के पास बर्फबारी हुई है। इसकी वजह से खजियार में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को बर्फबारी होते ही डलहौजी पहुंचे पर्यटकों ने खजियार का रुख कर लिया।


मौसम सुधरते ही सामान्य होंगे हालात : एसडीएम
उधर, एसडीएम पांगी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मौसम सुधरते ही घाटी में हालात सामान्य हो जाएंगे। लोगों को बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और कहीं पर भी कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed