{"_id":"58b6fb774f1c1bbe1c831989","slug":"snowfall-in-bharmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर की ऊपरी पहाड़ियों पर हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर की ऊपरी पहाड़ियों पर हिमपात
अमर उजाला ब्यूरो, भरमौर (चंबा)।
Updated Wed, 01 Mar 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल भरमौर की ऊपरी पहाड़ियों पर बुुधवार को हल्का हिमपात हुआ। जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई है। उपमंडल भरमौर शीतलहर की चपेट में आ गया है। बुधवार को भरमौर मणिमहेश, खपरधार, कुगति, चौबिया जोत की ऊपरी पहाड़ियों पर बर्फबारी होने का क्रम जारी रहा। जबकि, निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई है। बर्फबारी के बाद ठंडी हवा भी चल रही है। ग्रामीणों केबल कुमार, देसराज, ओम प्रकाश, हरिया राम, प्रेम कुमार ने बताया कि बारिश होने से मौसम ठंडक भरा हो गया है। उन्होंने बताया कि ऊपरी पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही है। इससे गर्मियों के मौसम में भरमौर में पर्यटकों की अच्छी खासी तादाद पहुंचने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन