फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   snowfall 50 road blocked in chamba

मौसम के बिगड़े मिजाज ने बढ़ाई लोगों की दुश्वारियां

Tue, 21 Jan 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
snowfall 50 road blocked in chamba
चंबा। जिले में सोमवार देर रात हुई भारी बर्फबारी से एक बार लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। जिले में भारी बर्फबारी की वजह से 50 सड़कों पर वाहनों के पहिये थम गए हैं। हालांकि पर्यटन नगरी डलहौजी, खज्जियार में बर्फबारी से सैलानियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

बनीखेत में चार इंच से लेकर तीन फीट, किहार सेक्टर में तीन इंच से तीन फीट, सलूणी उपमंडल में चार इंच से लेकर छह फीट, होली के ऊपरी गांवों में छह से आठ इंच तक बर्फबारी रिकार्ड की गई है। जबकि, निचले क्षेत्रों सहित जिला मुख्यालय में मूसलाधार बारिश ने लोगों को घरों में ही कैद करने का काम किया।
विज्ञापन

जिले के अधिकांश जगहों पर बर्फबारी के बाद फिसलन बढ़ने से वाहन चालकों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जिस कारण लोगों को पैदल ही अपने घरों की तरफ कूच करना पड़ रहा है। बर्फबारी और बारिश से जिले में 50 मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बाधित है। यहां एचआरटीसी की छह बसें और छह निजी बसें विभिन्न रूटों पर फंसी है। सलूणी में 19 मार्ग, तीसा मंडल में 15 मार्ग, चंबा के तहत दो मार्ग, पांगी में 14 मार्ग बर्फबारी और भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बाधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूटों पर फंसी निगम की बसें
चंबा-सिढ़कुंड मार्ग, चंबा-भडैला मार्ग, चंबा-संघणी-लंगेरा मार्ग सहित आधा दर्जन बसों सहित आधा दर्जन निजी बसें विभिन्न रूटों के बंद होने से फंस गई।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि लोनिवि मंडल तीसा में 15 मार्ग जगह-जगह भूस्खलन होने से यातायात के लिए बाधित पड़े हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाली बर्फबारी और मूसलाधार बारिश लोनिवि के कार्य में बाधा आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed