{"_id":"61758c2bf14e9358e7373e06","slug":"snow-fall-chamba-news-sml3882474126","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैनकुंड, लक्कड़ मंडी और पौहलाणी में साल का पहला हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैनकुंड, लक्कड़ मंडी और पौहलाणी में साल का पहला हिमपात
विज्ञापन
सीजन की पहली बर्फबारी के बाद चंबा के जोत का मनमोहक नजारा।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले के डैनकुंड, लक्कड़ मंडी, पौहलाणी में वर्ष का पहला हिमपात हुआ है। भरमौर-पांगी की ऊपरी क्षेत्रों में छह इंच तक बर्फबारी हुई है। निचले क्षेत्रों में होने वाली मूसलाधार बारिश के साथ तूफान ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। जिले में दस मार्ग बंद पड़े हैं तो चुराह के दर्जन से अधिक गांवों में अंधेरा पसरा है। चुराह के ऊपरी गांवों में किसानों की मटर और मक्की की फसल खराब होने से लाखों का नुकसान हुआ है। तूफान से सरोठ निवासी नूरदीन के मकान की छत उड़ गई। हाई स्कूल हिमगिरी कोठी की छत उड़ने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जिला प्रशासन ने मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों से नदी-नालों व खड्ढों की ओर न जाने और आवश्यक न होने पर घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।
पांगी-भरमौर की ऊपरी चोटियों में छह इंच तक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी और मूसलाधार बारिश से तापमान में गिरावट हुई है। भूस्खलन से लोनिवि मंडल चंबा के 2, तीसा के 2, सलूणी के 3 तीन मार्ग बंद पड़े गए। मार्ग बंद होने की सूचना मिलने के बाद विभागीय मशीनरी और लेबर मार्गों को यातायात के लिए बहाल करने के कार्य में जुट गई है। देरशाम तक बंद पड़े मार्गों को यातायात के लिए बहाल करवा दिया गया।
बाक्स
पांगी में बर्फबारी से सभी मार्गों पर यातायात बंद
जनजातीय पांगी में बर्फबारी के बाद सभी मार्गों पर यातायात बंद पड़ा हुआ है। वहीं, चुराह की दर्जन भर पंचायतों में मटर और मक्की की फसल तबाह हो गई है। लोगों ने एक बार फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।
विज्ञापन
बाक्स
मणिमहेश में छह इंच हिमपात
जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ऊपरी पहाड़ियों व निचले इलाकों में बारिश से क्षेत्र में ठंड में इजाफा हुआ है। बीते शनिवार शाम से लेकर रविवार देर शाम तक भरमौर की ऊपरी पहाड़ियों मणिमहेश डल झील, कुगति कार्तिक, दिगनपाल, खटेडूपाल मंदिरों में छह इंच के करीब ताजा हिमपात हुआ है। रविवार को पूरा दिनभर हिमपात का क्रम जारी रहा।
उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने कहा कि जिला में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से स्कूल, घरों की छतें उड़ी हैं। कहा कि बर्फबारी और बारिश से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।