{"_id":"5e1757308ebc3e88173735f9","slug":"snow-chamba-news-sml3204631117","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनका से लेकर भरमौर तक सड़क पर बर्फ जमने से बढ़ी फिसलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनका से लेकर भरमौर तक सड़क पर बर्फ जमने से बढ़ी फिसलन
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
चम्बा फटाफट
भरमौर में सड़क पर जमी बर्फ।
- फोटो : Chamba
Link Copied
भरमौर (चंबा)। पठानकोट-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर दिनका से लेकर भरमौर तक सड़क पर गाड़ी चलाना काफी खतरनाक हो गया है। इस मार्ग पर बर्फ जमने से फिसलन बढ़ गई है। इससे वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर तीन इंच तक मोटी बर्फ जमी हुई है। इसके ऊपर चलने वाले वाहन फिसल रहे हैं। दोपहिया वाहनों से लेकर बड़े वाहन इस फिसलन का शिकार बन रहे हैं। इसलिए एनएच प्राधिकरण को समय रहते सड़क पर बढ़ी फिसलन को खत्म करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। सड़क पर रेत या मिट्टी बिछाकर फिसलन को खत्म किया जा सकता है। इसलिए एनएच प्राधिकरण को इस दिशा में कदम उठाने की जरूरत है। लोगों का कहना है कि भरमौर में तीन दिन तक रूक-रूक कर बर्फबारी होती रही। इसके चलते सड़क पर भी बर्फ जमा हो गई। विभाग की मशीनरी ने सड़क पर गिरी बर्फ को हटाया भी है लेकिन हटाने के बावजूद सड़क पर बर्फ अभी तक जमी हुई है। इसके ऊपर वाहन चालकों को गाड़ी चलाना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने जिला और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर फिसलन का समाधान करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।