{"_id":"56fa8ccd4f1c1b8e1af009c7","slug":"smart-card-in-ayurvedic-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल से आयुर्वेदिक अस्पताल में भी चलेगा स्मार्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल से आयुर्वेदिक अस्पताल में भी चलेगा स्मार्ट कार्ड
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Tue, 29 Mar 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
दवाइयां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट कार्ड की वजह से एलोपैथिक दवाएं खाने और अस्पताल की भीड़ में खड़े रहने वाले बीपीएल मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब स्वास्थ्य बीमा योजना के स्मार्ट कार्ड धारक बीपीएल परिवार आयुर्वेदिक अस्पताल से भी मुफ्त दवाएं ले पाएंगे।
विज्ञापन
चंबा का आयुर्वेदिक विभाग इस योजना को अप्रैल महीने से लागू करने जा रहा है। जिला में इससे पूर्व आयुर्वेदिक अस्पताल में स्मार्ट कार्ड इस्तेमाल नहीं हो रहे थे। जिला अस्पताल में यह सुविधा रहेगी और गंभीर बीमारी की वजह से दाखिल होने वाले मरीज एक दिन में 750 रुपये तक की दवाएं ले पाएंगे। इतना ही नहीं जिन मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी होगी उन्हें घर तक पहुंचाने के लिए किराया भी आयुर्वेद विभाग की ओर से मिलेगा।
विज्ञापन
विभाग ने अप्रैल से इस योजना को पूरी तरह लागू करने के लिए सभी पंजीकरण रजिस्टर ऑनलाइन कर दिए हैं। आयुर्वेद विभाग के लिए मरीजों को अलग से स्वास्थ्य कार्ड बनाने की जरूरत नहीं होगी। जिस कार्ड का इस्तेमाल अभी ऐलोपैथी या क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में हो रहा है आयुर्वेद में भी वो ही कार्ड मान्य होंगे। विभाग इस दौरान स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड का पंजीकरण करेगा और मरीज के दाखिल होने से उसे छुट्टी मिलने तक सभी दवाएं अस्पताल की ओर से मुफ्त मिलेंगी। इस योजना को लागू करने के लिए आयुर्वेद अस्पताल में दवाओं की दुकान भी खुल चुकी है जबकि विभाग बैंक में खाता खुलवाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
आयुुर्वेद में रोजाना है 150 की ओपीडी
जिला आयुर्वेद अस्पताल में रोजाना 100-150 लोगों की ओपीडी है। चिकित्सकों का मानना है कि आयुर्वेद की तरफ लोगों का रुझान बढ़ा है। सस्ती दवाओं और आसान उपचार की वजह से लोग आयुर्वेद की तरफ लौट रहे हैं। स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू होने के बाद मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
अप्रैल महीने से शुरू हो जाएगी योजना : डॉ. शेखड़ी
जिला आयुर्वेद अस्पताल प्रभारी डॉ. अनिल शेखड़ी का कहना है कि कुछ दिक्कतों की वजह से स्वास्थ्य बीमा योजना आयुर्वेद अस्पताल में शुरू नहीं हो पाई थी लेकिन अब इस योजना को लेकर सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अप्रैल माह से यह योजना शुरू हो जाएगी और गरीब लोगों को आयुर्वेद में भी मुफ्त उपचार मिलेगा।