फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Slipped foot of a person going home, death by falling

घर जा रहे व्यक्ति का फिसला पांव, ढांक से नीचे गिरने से मौत

Sat, 05 Feb 2022 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Slipped foot of a person going home, death by falling
चुवाड़ी(चंबा)। पुलिस थाना चुवाड़ी के होबार क्षेत्र में एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार बासा गांव का एक व्यक्ति देर शाम अपने घर लौट रहा था। इस दौरान अंधेरे के कारण वह घर की ओर जाने वाली पगडंडी से असंतुलित होकर नीचे जा गिरा। रात को हादसे का किसी को पता नहीं चला।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जब कुछ ग्रामीण वहां से गुजरे तो उन्होंने उक्त व्यक्ति को देखा। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एएसआई कमलेश के नेतृत्व में पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि ढांक से गिरने के कारण उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में पोस्टमार्टम करवाया। मृतक की पहचान बासा गांव के 62 वर्षीय सणाको राम पुत्र रिझू राम के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। उधर, डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed