फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Six villages of Pukhri immersed in darkness for six days

Chamba News: छह दिन से अंधेरे में डूबे पुखरी के छह गांव

Thu, 21 Sep 2023 10:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:23 AM IST
विज्ञापन
Six villages of Pukhri immersed in darkness for six days
चंबा। पुखरी पंचायत के दरकोटी, डोल, सतवानी, हरथूई, भूईद, सुलेड़ा गांवों में छह दिनों से अंधेरा पसरा हुआ है। सतवनी में स्थापित ट्रांसफार्मर के बारिश के बाद जलने से यह नौबत पेश आई है। विद्युत बोर्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंच कर खराब ट्रांसफार्मर को निकाल कर अपने साथ ले गए हैं, लेकिन आज तक नया ट्रांसफार्मर गांव में स्थापित नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इसका खामियाजा स्कूली बच्चों को उठाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, टुल्लू पंप न चलने से प्राथमिक पाठशाला द्ररकोटी में मिड डे मील बनाने के लिए कई किलोमीटर से पानी ढ़ोकर लाना पड़ रहा है। दोपहर के समय बिजली न होने से ऑनलाइन कार्य भी बंद पड़े हुए हंै। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता से क्षेत्र में बिजली की सप्लाई को सुचारू करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ग्रामीण परस राम, नर सिंह, दौलत राम, दीवान चंद, प्रवीण कुमार, छोटू राम, हेमराज, सोनू कुमार, संजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रेमलाल, व्यास देव, पूर्ण चंद, रिंकू राम, विपिन कुमार, कुलदीप कुमार, बिट्टू राम और दिनेश कुमार आदि ने बताया कि बिजली सप्लाई बंद होने के कारण विशेषकर स्कूली बच्चों, गृहणियों और बीमार लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीणाें ने बताया कि छह दिन बाद भी गांव में उजाला नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर जसूर में बनाने के लिए छोड़ा गया है। जल्द ही मरम्मत होने पर बिजली बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed