फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Six thousand people offered their heads in Bhalei Mata temple

Chamba News: भलेई माता मंदिर में छह हजार ने नवाया शीश

Thu, 10 Oct 2024 09:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 10 Oct 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
Six thousand people offered their heads in Bhalei Mata temple
चंबा के भलेई माता मंदिर में नवरात्रों के दौरान पूजा अर्चना करते लोग।संवाद
चंबा। आठवें शारदीय नवरात्र पर जिले भर में व्रत करने वाली महिलाओं ने कंजक पूजन किया। कन्याओं को मिष्ठान बांटे गए। उपहार भी दिए गए। वहीं, भलेई माता मंदिर में आठवें नवरात्र पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। करीब छह हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया।
विज्ञापन

महिलाओं ने मंदिर परिसर में कंजक पूजन किया। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग जातर लेकर माता के चरणों में बच्चों के मुंडन संस्कार करवाने के लिए पहुंचे। सुबह से ही परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने क्रमवार श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने के लिए भेजा। मंदिर कमेटी के प्रबंधक कमल ठाकुर ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर में खासी भीड़ उमड़ रही है। बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरेक व्यवस्था की गई है। कहा कि मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर में वीरवार को कंजक पूजन भी किया गया।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed