फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   six thousand license holder police stations

जिला के छह हजार लाइसेंस धारक थानों में जमा नहीं करवा रहे हथियार

Thu, 14 Oct 2021 07:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
six thousand license holder police stations
चंबा। जिले के छह हजार लोग अपने लाइसेंसशुदा हथियार थानों में जमा नहीं करवा रहे हैं, जबकि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश डीसी राणा ने सभी लाइसेंस धारकों को अपने हथियार संबंधित थानों में जमा करवाने के आदेश दिए हैं, लेकिन अभी तक मात्र 300 लोगों ने ही अपने हथियार थानों में जमा करवाए हैं।
विज्ञापन

अन्य लोग अपने हथियारों को जमा करवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। मंडी संसदीय सीट पर हो रहे उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोगों को अपने हथियार थानों में जमा करवाने के आदेश दिए थे। इससे चुनाव के दौरान हथियारों की वजह से किसी प्रकार की आपराधिक घटना सामने न आए, लेकिन, लोग अपने हथियारों को थानों में जमा करवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस विभाग कई बार लाइसेंस धारकों को अपने हथियार थानों में जमा करवाने के लिए सूचित कर चुका है, लेकिन पुलिस की सूचना के बाद भी लोग अपने हथियारों को थानों में जमा करवाने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। इसकी वजह से पुलिस को लोगों के घरों से हथियार निकालना मुश्किल हो रहा है। अब पुलिस ने लोगों को हथियार जमा करवाने के लिए तीन दिनों का समय दिया है। इसके बाद जो लोग अपने हथियार थानों में जमा नहीं करवाएंगे। उनके खिलाफ आर्म एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही हथियार का लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि जिला में छह हजार लोगों के पास हथियार रखने के लाइसेंस है। लेकिन, लोग अपने हथियार थानों में जमा नहीं करवा रहे हैं। तीन दिनों के बाद पुलिस हथियार जमा नहीं करवाने वालों के खिलाफ आर्म एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी। जिसके लिए लाइसेंस धारक स्वयं जिम्मेवार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed