फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Six domestic gas cylinders seized for commercial use in Khajjiar

Chamba News: खज्जियार में व्यावसायिक प्रयोग पर छह घरेलू गैस सिलिंडर जब्त

Wed, 27 Dec 2023 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 27 Dec 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Six domestic gas cylinders seized for commercial use in Khajjiar
खज्जियार (चंबा)। घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक प्रयोग करना छह दुकानदारों पर भारी पड़ गया। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने बुधवार को खज्जियार में दबिश देकर छह घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए हैं।
विज्ञापन

टीम के पर्यटन नगरी खज्जियार में पहुंचने की भनक लगते ही ढाबा, होटल कारोबारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने 18 दुकानों का निरीक्षण करने के बाद छह दुकानों से घरेलू गैस सिलिंडरों को व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल करते पकड़ा। टीम ने जब्त किए गए सिलिंडर संबंधित गैस एजेंसी प्रबंधन के पास जमा करवा दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों में गैस कम मिलने की शिकायतों के बाद जिला खाद्य आपूर्ति विभाग अलर्ट मोड पर है। खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षकों की अगुवाई में गठित टीम जिले में विभिन्न जगह दबिश देकर सिलिंडरों में कम गैस को लेकर माप-तौल करने समेत घरेलू गैस सिलिंडरों का कॉमर्शियल प्रयोग करने वालों पर नकेल कस रही है। इसी क्रम में बुधवार को टीम ने पर्यटन स्थल खज्जियार में स्थित ढाबों और होटलों में दबिश दी। इस दौरान 18 जगह का निरीक्षण करने के बाद छह दुकानों में छह घरेलू सिलिंडर बरामद किए गए। विभागीय कार्रवाई के बाद घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यवाहक नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक प्रयोग करते छह गैस सिलिंडर पकड़े गए हैं। बहरहाल, सिलिंडर गैस एजेंसी प्रबंधकों को सौंप दिए गए हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed