फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Six additional buses will run to Chamba for Diwali

Chamba News: दिवाली पर चंबा के लिए चलेंगी छह अतिरिक्त बसें

Sat, 31 Oct 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 31 Oct 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Six additional buses will run to Chamba for Diwali
चंडीगढ़ और बद्दी से 6 और 7 नवंबर को मिलेगी बस सेवा, यात्रियों की मांग पर बढ़ाई जाएगी बसों की संख्या
विज्ञापन

त्योहार से पहले घर पहुंचाने और बाद में कार्यस्थलों तक लौटाने की भी रहेगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दिवाली पर घर लौटने वाले लोगों को परिवहन सुविधा देने के लिए एचआरटीसी के चंबा डिपो ने छह अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी की है। ये बसें छह और सात नवंबर को चंडीगढ़ और बद्दी से चंबा के लिए रवाना होंगी।
इनमें दो बसें चंडीगढ़ और चार बद्दी से चलाई जाएंगी। इससे त्योहार के दौरान घर पहुंचने के लिए बसों में बढ़ने वाली भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी।
निगम प्रबंधन ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था स्थानीय रूटों पर चलने वाली बसों को समायोजित करके की है। त्योहार के मद्देनजर बाहरी क्षेत्रों में काम करने वाले लोग बड़ी संख्या में अपने घरों को लौटते हैं। ऐसे में यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। दिवाली के बाद वापस कार्यस्थलों पर लौटने वाले लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए वापसी के दौरान भी यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, चंबा डिपो से दिल्ली रूट पर चलने वाली नियमित बस सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। निगम प्रबंधन यात्रियों की संख्या और बसों की मांग पर नजर रखेगा। यदि अतिरिक्त बसों की जरूरत पड़ती है तो इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी चंबा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि दिवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए छह अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। छह और सात नवंबर को चंडीगढ़ और बद्दी से बसें चंबा पहुंचेंगी। यात्रियों की मांग बढ़ने पर बसों की संख्या में और इजाफा किया जाएगा। इससे त्योहार के दौरान लोगों को घर पहुंचने और वापस लौटने में सुविधा मिलेगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed