{"_id":"66c228d185cfabe523021f5b","slug":"sisters-will-travel-for-free-in-buses-today-on-raksha-bandhan-chamba-news-c-88-1-ssml1004-131259-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रक्षा बंधन पर बसों में आज मुफ्त यात्रा करेंगी बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रक्षा बंधन पर बसों में आज मुफ्त यात्रा करेंगी बहनें
Sun, 18 Aug 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
चंबा। रक्षा बंधन पर सोमवार को बहनें एचआरटीसी बसों में मुफ्त सफर करेंगी। यदि उनसे कोई परिचालक किराया लेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रबंधन ने परिचालकों पर नजर रखने के लिए निरीक्षकों की ड्यूटी लगा दी है।
रक्षा बंधन पर सरकार महिलाओं को बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दे रही है। चंबा डिपो के अधीन विभिन्न रूटों पर भी सरकारी बसों में महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। महिलाओं में अनीता देवी, रिंकी देवी, पिंकी देवी, रजनी देवी और आरती देवी ने बताया कि रक्षा बंधन पर मायकों में भाई समेत रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलता है। ऐसे में निगम प्रबंधन की ओर से एचआरटीसी बसों में रक्षा बंधन पर निशुल्क यात्रा का लाभ देना काफी अच्छी पहल है।
एचआरटीसी के चंबा डिपो के आरएम शुगल सिंह ने बताया कि निगम की बसों में रक्षा बंधन पर महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। बसों का निरीक्षण करने के लिए निरीक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। अगर कहीं कोई परिचालक महिलाओं से किराया वसूलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--