{"_id":"66e46e0c4da04820a406365a","slug":"sister-in-law-dies-in-bear-attack-seriously-injured-sister-in-law-admitted-to-medical-college-chamba-chamba-news-c-88-1-ssml1004-133003-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भालुओं के हमले में देवरानी की मौत, गंभीर घायल जेठानी मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भालुओं के हमले में देवरानी की मौत, गंभीर घायल जेठानी मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती
Fri, 13 Sep 2024 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन भालू के हमले में घायल महिला। संवाद
चंबा। कलवारा जंगल में घास काटने गईं जेठानी और देवरानी पर भालुओं ने हमला कर दिया। इस घटना में देवरानी की मौत हो गई है, जबकि जेठानी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती किया गया है।
अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। मृतक महिला पिंकी देवी (44) पत्नी सरनो राम गांव दलपा, डाकघर बकाणी की रहने वाली थींं। जेठानी ठांठी देवी (56) पत्नी लेहरु राम भालुओं के हमले में घायल हो गई हैं। उधर, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने मृतक महिला के परिजनों को 10 हजार रुपये और घायल के परिजनों को पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी है।मृतक महिला के भतीजे पवन कुमार पुत्र मान सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9:00 बजे उनकी दोनों चाचियां ठांठी देवी और पिंकी देवी घास काटने के लिए गांव के साथ लगते कलवारा जंगल में गईं थीं। सुबह करीब 10:00 बजे भालुओं के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। महिलाओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर भालुओं को भगाया। घायल अवस्था में दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां पिंकी देवी को मृत घोषित कर दिया गया, ठांठी देवी को दाखिल कर लिया गया। बताया जा रहा है कि मादा भालू दो बच्चों के साथ जंगल में घूम रही थी। पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
-- कुंडी ब्लॉक के अतिरिक्त प्रभारी वन पाल तिलक राज रणौंता ने बताया कि भालुओं के हमले से मृतक महिला के परिजनों को दस और घायल महिला को पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी दी गई है। कलवारा जंगल से भालुओं को भगाने के लिए पटाखे फोड़कर और ढोल-नगाड़ों का शोर किया जा रहा है।
विज्ञापन
--
वन विभाग के मुख्य अरण्यपाल अभिलाष दामोदर ने बताया कि विभाग ने प्राथमिकता के आधार पर मृतक के परिजनों को दस और घायल महिला को पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी है। मृतक महिला का केस तैयार कर परिजनों को निर्धारित सहायता दी जाएगी।