फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sinhuta Panchyat Sealed

सिहुंता पंचायत को किया सील

Thu, 13 May 2021 07:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Sinhuta Panchyat Sealed
सिहुंता (चंबा)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों को देख भटियात प्रशासन ने सिहुंता पंचायत को सील कर दिया है। सील की गई पंचायत में लोगों के घरों से बाहर निकलने और चार लोगों के एक साथ एकत्रित होने पर पाबंदी लगाई गई है। नियमों की अवहेलना करने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पंचायत के साथ लगती ग्राम पंचायत छलाड़ा, कामला, गरनोटा और मोरठू को बफर जोन बनाया गया है। हालांकि, इन पंचायतों में कुछ रियायतों के साथ आवाजाही जारी रहेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में कोरोना की दूसरी लहर से अधिक लोग संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए प्रशासन अलर्ट हो गया है। जबकि, फ्रंट लाइन वर्कर जैसे प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस, स्वास्थ्य, पंचायत प्रतिनिधि, अध्यापक वर्ग पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं। बावजूद इसके बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। ऐसे में विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत ग्राम पंचायत सिहुंता में कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद अब पंचायत को सील कर दिया गया है। पंचायत में लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गई है। लोगों को जरूरत का सामान जैसे खाद्य सामग्री, दवाइयां और राशन घर-द्वार ही मुहैया करवाने का जिम्मा पंचायत प्रतिनिधियों को सौंपा गया है।
विज्ञापन

सिहुंता के नायब तहसीलदार भूपेंद्र कश्यप ने बताया कि सिहुंता पंचायत को सील कर दिया गया है। जबकि, साथ लगती ग्राम पंचायत छलाड़ा, कामला, गरनोटा और मोरठू को बफर जोन बनाया गया है। इन पंचायतों में ग्रामीणों को कुछ रियायतें प्रदान की गई हैं। कहा कि कोविड की चेन को तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed