{"_id":"659c2f0e2c5dc7a628046ba6","slug":"sihunta-school-building-will-be-built-with-rs-25-crore-pathania-chamba-news-c-88-1-cmb1003-16062-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 करोड़ से बनेगा सिहुंता स्कूल का भवन : पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 करोड़ से बनेगा सिहुंता स्कूल का भवन : पठानिया
Mon, 08 Jan 2024 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 08 Jan 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
चंबा के राजकीय आदर्श विद्यालय सिहुंता में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थीयों संग नाटी डालते
सिहुंता (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहुंता के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के साथ आंनदोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान स्कूल परिसर में बॉक्सिंग रिंग का लोकार्पण भी किया। खास बात यह है कि जिले के किसी भी राजकीय शिक्षण संस्थान में स्थापित होने वाला यह पहला बॉक्सिंग रिंग है। पठानिया ने कहा कि समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए शिक्षण संस्थानों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहती है। कहा कि विद्यार्थियों में ऐसे गुणों समावेश किया जाना आवश्यक है, जो भविष्य में बच्चों को ऊंचाइयों की तरफ ले जाए। भटियात को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ की धनराशि से राजकीय महाविद्यालय सिहुंता का भव्य भवन बनाया जाएगा। सीवरेज योजना के तहत विस क्षेत्र के सभी प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इनमें ककीरा तथा सिहुंता भी शामिल हैं। पठानिया ने राजकीय आदर्श विद्यालय सिहुंता में अतिरिक्त भवन निर्माण करने का आश्वासन दिया। कहा कि भटियात प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा विकासखंड है। विधानसभा क्षेत्र में दो उप विकासखंड कार्यालय खोलना भी प्रस्तावित है। विद्यार्थियों ने इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विस अध्यक्ष ने स्कूल के सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 36 हजार की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। एनसीसी एवं एनएसएस विद्यार्थियों ने इस दौरान मार्च पास्ट कर विधानसभा अध्यक्ष को सलामी भी दी।
--