{"_id":"5ffda9158ebc3e33ae5490ca","slug":"sihunta-kakreti-one-died-due-to-fall-chamba-news-sml3575167114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांक में गिरने से एक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढांक में गिरने से एक की गई जान
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता के ककरेटी में घर से 200 मीटर दूरी पर ढांक से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द करवाया। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार रविंद्र कुमार पुत्र चौधरी राम रोजमर्रा की तरह सोमवार को काम पर निकला था। देर रात तक जब वह घर वापिस न लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। इसके मोबाइल पर फोन करने पर बेल बजने के बाद भी उसे उठा नहीं रहा था। लिहाजा, परिजनों ने उसकी तलाश आरंभ कर दी।
देर रात तक काफी तलाशने पर भी उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार की सुबह परिजनों ने एक बार फिर से उसकी तलाश शुरू कर दी। इसके बाद घर से 200 मीटर की दूरी पर रविंद्र कुमार का शव ढांक के नीचे खाई में पड़ा मिला। पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
सिहुंता चौकी प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि ढांक से गिरने से रविंद्र कुमार की मौत हुई है। परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। लिहाजा, पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।