{"_id":"60c0c82e8ebc3e817a33c249","slug":"sihunta-college-s-building-not-built-even-after-eight-years-chamba-news-sml37303235","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिहुंता कॉलेज का आठ वर्ष बाद भी नहीं बना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिहुंता कॉलेज का आठ वर्ष बाद भी नहीं बना भवन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। सिंहुता कॉलेज को आठ वर्ष बाद भी अपना भवन नसीब नहीं हो पाया है। लिहाजा, विभिन्न संकायों के विद्यार्थी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुंता में ही कक्षाएं लगाने के लिए मजबूर हैं। लंबे समय से महाविद्यालय का भवन न बन पाने की सूरत में विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अभिभावक भी प्रशासन और विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली से चिंतित हैं।
गौरतलब है कि सिहुंता क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सिहुंता में कॉलेज भवन बनाने की घोषणा की थी। इसके लिए बाकायदा भटियात के विधायक रहे कुलदीप सिंह पठानिया ने मदराला में कॉलेज भवन के लिए जमीन भी चिह्नित की थी, बावजूद इसके सत्ता परिवर्तन के साथ ही महाविद्यालय के लिए चयनित जमीन को भूस्खलन ग्रस्त क्षेत्र बता कर इसके लिए सिहुंता पंचायत के राख में सरकारी भूमि और लोगों की ओर से प्रदान की गई भूमि पर कॉलेज भवन निर्माण के लिए जगह चयनित हुई। बावजूद इसके अभी तक कॉलेज भवन न बन पाना विद्यार्थियों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है।
स्कूल में लग रही कक्षाएं : सोमदत्त
अभिभावक सोमदत्त शर्मा ने कहा कि सिहुंता कॉलेज का अपना भवन न होना विद्यार्थियों के लिए चिंताएं खड़ी कर रहा है। स्कूल में विद्यार्थियों को कक्षाएं लगाकर काम चलाना पड़ रहा है। सरकार और प्रशासन को कॉलेज भवन निर्माण के लिए प्रयास तेज करने चाहिए।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को हो रही परेशानी : ओंकार
ओंकार सिंह चौहान का कहना है कि विद्यार्थी दरियाड़ा और मनहुंता से 30 से 28 किमी का सफर तय कर शिक्षा हासिल करने के लिए सिहुंता कॉलेज पहुंचते हैं। बावजूद इसके अपना भवन न होना विद्यार्थियों की परेशानियों को बढ़ा रहा है।
कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल : विजय
विजय कुमार ने कहा कि महाविद्यालय का भवन अब तक न बन पाना विभागीय लेटलतीफी की पोल खोल रहा है। शिक्षण संस्थान खोलना आसान है लेकिन, अपना भवन न होना परेशानियों को बढ़ाता है। कॉलेज में 372 विद्यार्थी अध्ययनरत : बलदेव
बलदेव ने कहा कि आठ वर्ष पहले घोषणा होने के बाद कक्षाएं भी शुरू हुईं लेकिन, अभी तक कॉलेज का भवन तक नहीं बन पाया है। महाविद्यालय में 372 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि उन्होंने सिहुंता के लिए महाविद्यालय और भवन निर्माण के लिए जमीन स्वीकृत करवाई। लेकिन, वर्तमान विधायक की नाकामी के चलते अभी तक महाविद्यालय का भवन तक नहीं बन पाया है।
भटियात के विधायक बिक्रम सिंह जरयाल ने कहा कि कॉलेज भवन निर्माण के लिए जमीन चयनित हो चुकी है। वन विभाग की एनओसी मिलने के बाद काम को जल्द आरंभ करवा दिया जाएगा।