{"_id":"66a51fcc687ae095da084429","slug":"siddus-taste-will-be-available-for-the-first-time-in-minjar-fair-chamba-news-c-88-1-cmb1002-129849-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मिंजर मेले में पहली बार मिलेगा सिड्डू का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मिंजर मेले में पहली बार मिलेगा सिड्डू का स्वाद
Sat, 27 Jul 2024 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 27 Jul 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में पहली बार सिड्डू का स्टॉल लगाया जाएगा। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत इस बार फूड मेले क आयोजन किया जाएगा। राजमा से लेकर खाने की अन्य चीजें भी स्टॉल में उपलब्ध होंगी। एसबीआई बैंक के बाहर स्टॉल सज गए हैं।
मिंजर मेले में हर साल खाने की विभिन्न चीजों के स्टॉल लगाए जाते हैं। सिड्डू के स्टॉल पहली बार लगाए जाएंगे। स्वयं सहायता समूह की ओर से इस बार नई योजना बनाई गई है। अचर, चंबा चुख सहित अन्य उत्पादों के स्टॉल तो हर साल लगते हैं, लेकिन इस बार कुछ नया करने का प्रयास किया जा रहा है। एनएलयूएम की मैनेजर रूचि महाजन ने कहा कि इस बार उन्होंने कुछ अलग करने का प्रयास किया है। सिड्डू मंडी जिले की मशहूर डिश है। इसका मिंजर मेले में पहली बार स्टॉल लगाया जाएगा। इसके साथ राजमा, चावल और अन्य खाद्य पदार्थ भी उपलब्ध होंगे। शहरी आजीविका मिशन ने इसे फूड मेले का नाम दिया है। संवाद
--