{"_id":"691f488e579c12e90f031d61","slug":"shuttering-collapsed-while-laying-the-lintel-one-worker-died-and-three-were-injured-after-being-buried-under-the-debris-chamba-news-c-88-1-ssml1004-167107-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल
Thu, 20 Nov 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 20 Nov 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
चंबा के पुलिस मैदान बारगाह में गिरी इंडोर स्टेडियम की शटरिंग।संवाद
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की पहली मंजिल का लेंटर डालते समय शटरिंग गिरने से एक मजदूर की दबने से मौत हो गई और तीन मजदूर घायल हो गए। मृतक की पहचान तारकेश्वर (34) पुत्र लाल चंद सिंह निवासी रहसून गंज, जिला किशनगंज, बिहार के रूप में हुई है। हादसे में लालू कुमार (24) पुत्र आपत लाल सिंह निवासी बिरवा, किशनगंज, दीनबंधु पुत्र भागड़राम निवासी धुमली, जिला पश्चिम चंपारण, बिहार और बालकेश्वर (35) साल पुत्र छठू माहतो निवासी धुमली, जिला पश्चिम चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार इंडोर स्टेडियम निर्माण के तहत पहले तल पर वीरवार को लेंटर डालने का काम चल रहा था।
शाम को कार्य के दौरान कामगार तारकेश्वर शटरिंग को चेक कर रहा था, जबकि अन्य मजदूर लेंटर डालने का कार्य कर रहे थे। अचानक से लेंटर की शटरिंग गिरने से टनों के हिसाब से रेत और बजरी के मिक्सचर समेत शटरिंग तारकेश्वर और तीन अन्य मजदूरों पर गिर गई। मजदूरों ने तारकेश्वर और अन्य को मलबे से निकाल कर एंबुलेंस के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत करार दिया, जबकि हादसे में लालू कुमार, दीन वंधू और बालकेश्वर के सिर, पैर और शरीर के अन्य जगहों पर चोटें आई हैं। उधर, मेडिकल कॉलेज चंबा के अधीक्षक जालम भारद्वाज ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कर लिया है। वहीं, एएसपी चंबा हितेश लखनपाल ने बताया कि हादसे में एक मजदूर की मौत और तीन घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।