{"_id":"6ade2f5dfdc5e436e20b23a4","slug":"showcasing-the-nations-best-talent-14-institutions-emerge-as-top-performers-chamba-news-c-88-1-cmb1003-201078-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चौगान में देशभर के हुनर का दम, 14 संस्थान बने अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चौगान में देशभर के हुनर का दम, 14 संस्थान बने अव्वल
Sun, 25 Oct 2026 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
आत्मनिर्भर भारत एक्सपो में हस्तशिल्प, वैज्ञानिक खोजों और तकनीकों ने खींचा ध्यान
एसडीएम चिराग ने किया अवलोकन, राष्ट्रीय आयोजन में दिखी चंबा की कला और देश की वैज्ञानिक उपलब्धियां
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ऐतिहासिक चौगान मैदान में तीन दिन तक देशभर के हुनर, तकनीक और वैज्ञानिक नवाचारों की झलक देखने को मिली। रविवार को आत्मनिर्भर भारत-थर्ड डेस्टिनेशन हिमाचल एक्सपो 2026 का समापन हुआ।
इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 14 संस्थानों को बेस्ट डिस्प्ले पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एसडीएम चंबा चिराग शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर प्रदर्शित तकनीकों, नवाचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।
एसडीएम चिराग शर्मा ने कहा कि चंबा जैसे दूरदराज क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी का आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं, कारीगरों और उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने का अच्छा अवसर है। ऐसे आयोजनों से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है। वहीं, इसरो और अन्य वैज्ञानिक संस्थानों की उपलब्धियां विद्यार्थियों में विज्ञान और नई खोजों के प्रति जिज्ञासा बढ़ाती हैं।
विज्ञापन
--
चंबा के पारंपरिक उत्पाद भी बने आकर्षण
एक्सपो में केंद्र सरकार के करीब 20 मंत्रालयों के साथ इसरो, सीएसआईआर, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सहित कई प्रमुख संस्थानों ने भाग लिया। चंबा थाल, चंबा रुमाल और चंबा चप्पल जैसे पारंपरिक हस्तशिल्प ने भी लोगों का ध्यान खींचा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समापन समारोह को आकर्षक बनाया। आयोजक आविष्कार एग्जिबिशन की ओर से एसडीएम को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मनी तिवारी ने राज्यपाल कविंदर गुप्ता, उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल, संरक्षक डॉ. राजीव भारद्वाज और सहयोगियों का आभार जताया।
--
इन 14 संस्थानों को मिला बेस्ट डिस्प्ले पुरस्कार
पुरस्कार पाने वालों में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, मध्य प्रदेश हस्तशिल्प, पालमपुर विज्ञान केंद्र, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, एनसीडीसी, सीएसआईआर-आईएचबीटी, एनएचपीसी, भारतीय मानक ब्यूरो, उत्तर रेलवे, आईसीएमआर-डीकेएमए और इंडिया टूरिज्म शामिल रहे।