{"_id":"6648dc923208d80bc201d8f4","slug":"shortage-of-experts-in-medical-college-shortage-of-staff-too-chamba-news-c-88-1-cmb1003-125181-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञो की कमी, स्टाफ का भी टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञो की कमी, स्टाफ का भी टोटा
Sat, 18 May 2024 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 18 May 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
चंबा। भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ चंबा के सदस्यों ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को ज्ञापन सौंपा।
पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार ने मेडिकल कॉलेज तो खोल दिया है, लेकिन विशेषज्ञों सहित अन्य स्टाफ की कमी है। चंबा में मेडिकल कॉलेज होने के बावजूद इलाज के लिए लोगों को जिले से बाहर जाना पड़ रहा है। चंबा से चुवाड़ी टनल भी काफी महत्वपूर्ण है। अगर सरकार इस टनल का निर्माण करती है तो जिले में पर्यटन बढ़ेगा। रोजगार के साधन भी विकसित होंगे। कहा कि केंद्र सरकार ने चंबा को आकांक्षी जिले की श्रेणी में रखा है, मगर विकास की ओर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि जिला के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की जाएं। इस मौके पर ओम गुलेरिया, लेख धीमान, लोकिंद्र शर्मा, देविंद्र बगलवान, अशोक महाजन बजीर सिहं सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
--