फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shops will be decorated for Minjar fair from July 24

मिंजर मेले के लिए 24 जुलाई से सजेंगी दुकानें

Thu, 21 Jul 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Shops will be decorated for Minjar fair from July 24
चंबा। ऐतिहासिक मिंजर मेले के दौरान चौगान नंबर एक में व्यापारिक गतिविधियां 5 अगस्त तक ही चलेंगी। इस संदर्भ में एसडीएम अरुण शर्मा ने ठेकेदार और व्यापारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। 24 जुलाई से चौगान में बाजार सज जाएगा और 5 अगस्त तक हर हाल में चौगान नंबर एक को खाली करना होगा।
विज्ञापन

शेड्यूल के मुताबिक दो दिन चौगान की सफाई के लिए निर्धारित किए गए हैं। संबंधित ठेकेदार अगर चौगान नंबर एक को तय समयावधि के भीतर व्यापारियों से मुक्त और सफाई नहीं करवाता है तो इसके लिए ठेकेदार को जुर्माना लगाया जाएगा। प्रशासन की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद चौगान नंबर एक को समय रहते खाली करवाना है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चौगान नंबर एक में व्यापारिक गतिविधियां आयोजित करना वर्जित है। मिंजर मेले के लिए प्रशासन उच्च न्यायालय से विशेष अनुमति लेता है। उसके बाद न्यायालय की ओर से रियायत दी जाती है। इस बार मिंजर मेला 24 जुलाई से 1 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। मेले के बाद चार दिन तक चौगान में दुकानदार बाजार सजा सकेंगे। इसके बाद चौगान नंबर एक को व्यापारिक गतिविधियों के लिए बंद कर दिया जाएगा। मेले के दौरान सांस्कृतिक संध्याएं भी चौगान नंबर एक में ही आयोजित की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed