फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   shops opened in corona curfew

कोरोना कर्फ्यू में खोल दी दुकानें, ठोका जुर्माना

Sun, 06 Jun 2021 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
shops opened in corona curfew
कोरोना कर्फ्यू के दौरान रविवार को शहर में खुली दुकान का चालान करते पुलिस कर्मी। - फोटो : Chamba
चंबा। सरकार ने जरूरी सामान की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानों को सप्ताह में पांच दिन ही खोलने का समय निर्धारित किया है। रविवार को अन्य दुकानें खोलने वाले दुकानदारों का पुलिस टीम ने निरीक्षण के दौरान चालान काटा। एक दुकानदार को पांच हजार रुपये जुर्माना किया गया। साथ ही दोबारा नियमों की अवहेलना न करने के निर्देश दिए। जबकि दूसरे दुकानदार से पूछताछ जारी थी। पुलिस ने रविवार को चंबा शहर, हरदासपुरा, करियां, रजेरा, सुल्तानपुर, खज्जियार, जुम्हार व सरोल आदि क्षेत्रों में टीमें भेजीं।
विज्ञापन

सरकार ने रविवार और शनिवार को दूध, सब्जी व मेडिकल की दुकानें खोलने के निर्देश दिए हैं। लेकिन कुछ दुकानदार मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। दुकानें रविवार को खोल रहे हैं। शहर में निरीक्षण कर रही पुलिस टीम को जैसे ही इस बात की भनक लगी तो मौके पर पहुंची और जुर्माना ठोका। पुलिस टीम ने सख्त हिदायत दी कि निर्देशों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ चंबा शकिनी कपूर ने बताया कि शहर में दो दुकानें खुली होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर चालान काटा गया है। उन्होंने दुकानदारों से आह्वान किया है कि वे सरकार और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों की अनुपालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed