फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   shops closed

शहर में सारा दिन पसरा रहा सन्नाटा

Sat, 01 May 2021 10:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
shops closed
चंबा। शहर में वीकेंड पर शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। शहर में अन्य दिनों की अपेक्षा इक्का-दुक्का ही लोग शहर में आवाजाही करते दिखे। शहर में वन-वे व्यवस्था के चलते इरावती चौक से ही आपातकालीन वाहनों के अलावा किसी अन्य वाहन को शहर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एएसपी रमन शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने शहर का निरीक्षण कर सर्विलांस टीम में शामिल अध्यापकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। इसके चलते शनिवार और रविवार को सरकारी कार्यालयों सहित बाजार को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। दवाइयों और सब्जी की दुकानें ही शनिवार और रविवार को दोपहर दो बजे तक खुली रहेंगी। लिहाजा, शनिवार को लोगों ने भी प्रशासन के आह्वान पर दुकानें बंद रख कर अपना योगदान दिया। बाजार में इक्का-दुक्का लोग ही आवाजाही करते दिखे।
विज्ञापन

दुकानदारों को दी सख्त हिदायत
एएसपी रमन शर्मा की अगुवाई में निकली पुलिस टीम ने शहर में दूध, दही सहित अन्य सामान बेचने वालों को सख्त हिदायत देते हुए दुकान बंद कर दुकानों के बाहर दूध आदि बेचने की चेतावनी दी। एएसपी की चेतावनी पर दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, न्यायालय परिसर के नीचे स्थित किराने की दो दुकानों को पुलिस ने बंद करवाया। कोविड की इस लड़ाई में फ्रंट लाइन वर्करों ने दुकानदारों का सहयोग मांगा जिस पर दुकानदारों ने अपनी दुकानें बिना किसी तर्क के बंद कर दीं।

एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने कहा कि वीकेंड के तहत शनिवार को बाजार बंद रखने में लोगों का भरपूर सहयोग मिला। कहा कि कोविड के खिलाफ इस जंग में सभी का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed