फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shopkeeping on Cafe Road without permission punished, Municipal Council chased it away

Chamba News: कैफे रोड पर बिना अनुमति सजा दी दुकानदारी, नगर परिषद ने खदेड़ा

Tue, 24 Oct 2023 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeping on Cafe Road without permission punished, Municipal Council chased it away
चंबा में दशहरे के मौके पर कैफे मार्ग पर  अवैध तरीके सामान लगाकर बैठे बाहरी व्यापारियों को हटाते
चंबा। शहर में दशहरा पर्व को लेकर कैफे रोड पर बिना अनुमति के दुकानें लगाने वाले व्यापारियों पर नगर परिषद चंबा की टीम ने शिकंजा कस दिया है। नगर परिषद चंबा की टीम ने औचक निरीक्षण कर जहां व्यापारियों को खदेड़ा। साथ ही हिदायत दी कि बिना अनुमति के दुकानें दोबारा न लगाई जाए। अगर व्यापारी दोबारा ऐसा करते है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, दशहरा पर्व को लेकर ऐतिहासिक चौगान में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों को जलाया जाएगा। साथ ही चौगान में ही रामलीला का मंचन किया जा रहा है। दशहरा पर्व के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ी है।
विज्ञापन

इसी को लेकर व्यापारियों ने बिना अनुमति लिए कैफे रोड पर दुकानें लगा दीं। इस बारे में नगर परिषद चंबा को सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद नगर परिषद चंबा की टीम ने निरीक्षण कर व्यापारियों को खदेड़ा। दशहरा पर्व को लेकर गर्म कपड़ों की मार्केट लगी थी। इसके लिए नगर परिषद की ओर से किसी प्रकार की अनुमति नहीं दी गई थी। ऐसे में नगर परिषद ने दुकानदारों को खदेड़ कर अपनी कार्रवाई की। नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि इस बारे में जैसे ही सूचना मिली तो निरीक्षण किया गया। जहां व्यापारियों को मौके से हटाया गया। साथ ही दोबारा ऐसा न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed