{"_id":"648df2f35481dd922507c654","slug":"shopkeepers-stopped-taking-milk-from-gujjar-community-in-gahra-chamba-news-c-88-1-ssml1006-1237-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गैहरा में दुकानदारों ने गुज्जर समुदाय से दूध लेना किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गैहरा में दुकानदारों ने गुज्जर समुदाय से दूध लेना किया बंद
Sat, 17 Jun 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। मनोहर हत्याकांड का असर धीरे-धीरे जिले के सभी इलाकों में दिखने लगा है। शनिवार को गैहरा में स्थानीय दुकानदारों ने गुज्जर समुदाय से दूध खरीदना बंद कर दिया है। जो व्यक्ति इन दुकानदारों को रोजाना दूध बेचता था, शनिवार को दुकानदारों ने उससे दूध लेने से मना कर दिया। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल की।
समय रहते अगर मनोहर हत्याकांड के आरोपियों को सजा नहीं मिली तो इसका खामियाजा विशेष समुदाय के अन्य लोगों को भी भुगतना पड़ सकता है क्योंकि इस हत्याकांड में मृतक के शव की सोशल मीडिया में वायरल हुई फोटो को देखने वाले लोगों में काफी गुस्सा है। इसका असर भरमौर विधानसभा क्षेत्र के गैहरा में देखने को मिला है। इससे पहले भी जब पल्युर और बकाणी में गोहत्या के मामले सामने आए थे तो भरमौर मुख्यालय में स्थानीय महिलाओं ने गुज्जर समुदाय के लोगों से दूध खरीदना बंद कर दिया था। दूध के भरे हुए डिब्बे महिलाओं ने भरमौर मुख्यालय से वापस लौटा दिए थे। ऐसे ही हालात अब दोबारा पनपते हुए नजर आ रहे हैं।