{"_id":"60f454ff8ebc3e61c85510a5","slug":"shopkeepers-liked-20-lump-sum-offer-28-lakhs-paid-increase-in-revenue-of-np-chamba-due-to-deposit-of-shop-rent-dues-city-council-chamba-s-rent-was-stuck-with-161-shopkeepers-chamba-news-sml3773515159","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 प्रतिशत एकमुश्त का ऑफर दुकानदारों को भाया, 28 लाख किए चुकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 प्रतिशत एकमुश्त का ऑफर दुकानदारों को भाया, 28 लाख किए चुकता
विज्ञापन
चंबा। दुकान किराये की बकाया राशि एकमुश्त जमा करवाने पर 20 प्रतिशत की छूट का ऑफर शहर के दुकानदारों को काफी भा गया। लंबे समय से किराये की अदायगी न करने वाले 161 दुकानदारों ने ऑफर का लाभ उठाते हुए 28 लाख की राशि नप चंबा के पास जमा करवा दी है। ऐसे में नप चंबा का ऑफर उनके लिए कमाई का साधन ही बना है।
गौर रहे कि नगर परिषद चंबा द्वारा शहर में लंबे समय से दुकानों के किराये की अदायगी न करने वाले दुकानदारों को एकमुश्त राशि जमा करवाने पर 20 प्रतिशत छूट का ऑफर दिया गया। इससे पूर्व नगर परिषद चंबा द्वारा कई बार इन दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए। बावजूद इक्का-दुक्का दुकानदारों को छोड़ अन्य दुकानदार समय पर किराये की अदायगी करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे थे। ऐसे में नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी द्वारा छूट का ऑफर देकर बकाया राशि निकालने की युक्ति काम कर गई। राजीव गांधी कांपलेक्स सहित शहर के दुकानदारों द्वारा एकमुश्त व चेक के माध्यम से नप चंबा के पास 28 लाख की राशि जमा करवाई। नप चंबा के सूत्रों की मानें तो दुकानदारों द्वारा करीबन 13 लाख 90 हजार की राशि चेक के माध्यम से और 13 लाख 80 हजार की राशि नकद नप चंबा के पास जमा करवाई है। जिससे नप चंबा के राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई है।
28 लाख की राशि जमा हुई
नप के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने कहा कि दुकानों के किराये की बकाया राशि दुकानदारों से निकलवाने के लिए उन्हें एकमुश्त राशि जमा करवाने पर 20 प्रतिशत की छूट का ऑफर दिया गया। जिसके तहत नप चंबा के पास अमूमन 28 लाख की राशि जमा हुई है। समयानुसार दुकानों के किराये की अदायगी करना हरेक दुकानदार की जिम्मेदारी है।