{"_id":"60bb83958ebc3e44542142a3","slug":"shopkeepars-opened-shops-in-corona-curfew-chamba-news-sml3726224143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू के बीच भी खोल दी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू के बीच भी खोल दी दुकानें
विज्ञापन
चंबा। कोरोना कर्फ्यू के बीच आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने के लिए मिली रियायत के बावजूद शहर के कुछेक मोहल्लों में दोपहर बाद भी दुकानें खुली दिखी। इससे साफ तौर पर कोरोना नियमों का उल्लंघन किया गया। शहर के मोहल्ले में खुली दुकानों को बंद करवाने के लिए न तो अध्यापक और न ही पुलिस जवान दिखे। लिहाजा, दुकानदार मुनाफा कमाने के चक्कर में कोरोना नियमों को दरकिनार करते नजर आए।
हालांकि, लोगों ने घरों से बाहर न निकल कर कोरोना कर्फ्यू में प्रशासन का भरपूर सहयोग दिया। बहरहाल, दोपहर के समय शहर इक्का-दुक्का लोग ही आवाजाही करते दिखे। बाजार में दूध, सब्जी और दवाइयों की दुकानें ही खुली रही। जबकि, अन्य सभी दुकानों पर ताले लटके रहे। बाजार बंद होने के बाद शहर में सन्नाटा पसरा रहा। शहर के लगते छोटे बाजारों में भी यही स्थिति देखने को मिली। पुलिस ने बाजार में जहां नियमित रूप से गश्त जारी रखी तो वहीं, शहर के आसपास और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस ने नाके लगाकर बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों को वापस लौटाया।
नाकों और मुख्य बाजार में तैनात पुलिस कर्मी लोगों को व्यवस्था का पाठ पढ़ाते दिखे। वहीं, पैदल आवाजाही कर रहे लोगों से पुलिस कर्मियों ने पूछताछ भी की। उसके बाद ही बाजार में प्रवेश करने दिया गया। वैकल्पिक सब्जी मंडी में भी लोगों ने कोरोना गाइडलाइन की अनुपालना की। एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना नियमों को तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना नियम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। इन नियमों की पालना करना सभी के लिए जरूरी है।