फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shop tenants within the jurisdiction of the Municipal Council will now have to pay a rent of 1,000.

Chamba News: नगर परिषद के दायरे में अब 1000 रुपये देना होगा दुकान का किराया

Sun, 26 Apr 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 26 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Shop tenants within the jurisdiction of the Municipal Council will now have to pay a rent of 1,000.
शहर की 451 दुकानों का किराया बढ़ा, पहले हर महीने करते थे 700 रुपये का भुगतान
विज्ञापन

नप का दावा, पिछले दस सालों से किराये में बढ़ोतरी न होने से हो रहा था राजस्व में घाटा

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद ने शहर की 451 दुकानों का किराया बढ़ा दिया है। जारी की गई नई दरों के अनुसार अब 700 रुपये किराये वाली दुकानों का किराया बढ़ाकर जीएसटी सहित 1000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।
शहर में पिछले 10 सालों से दुकानों के किराये में कोई परिवर्तन नहीं किया गया था। लगातार बढ़ती महंगाई और रखरखाव के खर्च को देखते हुए नगर परिषद ने अब 700 रुपये वाली दुकानों का किराया 1000 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। नगर परिषद के अनुसार यह कदम सभी दुकानदारों पर समान रूप से लागू होगा। सालाना वसूली की प्रक्रिया जारी रहेगी। वर्तमान में छोटी से लेकर बड़ी दुकानों तक का किराया 700 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चंबा शहर के 11 वार्डों के लोगों ने नगर परिषद के दायरे में दुकानें किराये पर ली हैं। इन दुकानदारों से नगर परिषद हर साल यह किराया वसूल करती है। कई सालों से दुकानों का किराया नहीं बढ़ाया गया था। इससे नगर परिषद को घाटा हो रहा था। ऐसे में नगर परिषद ने यह निर्णय लिया कि जिन दुकानदारों का किराया 700 रुपये है, उन्हें अब किराये के रूप में 1000 रुपये का भुगतान प्रतिमाह करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस बारे में नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने कहा कि लंबे समय से किराया नहीं बढ़ाया था। अब इसमें बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है। दुकानदारों को प्रतिमाह अब एक हजार रुपये किराया देना होगा। उन्होंने अन्य दुकानदारों से भी अपील की है कि जिन्होंने किराया नहीं जमा करवाया है, वे जल्द किराया जमा करवाएं। अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed